विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में कांवड़ियों पर पथराव के बाद पुलिस की कार्रवाई, चार नामजद; 25 अज्ञात पर FIR और तीन गिरफ्तार

Published: Sun, 15 Feb 2026 12:27 PM (IST)

अमरोहा में कांवड़ियों पर हुए पथराव और मारपीट मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है, जबकि 25 ...और पढ़ें

मोहल्ले में पुलिसबल तैनात। फाइल

मोहल्ले में पुलिसबल तैनात। फाइल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमरोहा। कांवड़ियों के साथ मारपीट व पथराव की घटना में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। जबकि 25 अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मुहल्ले में पुलिस बल तैनात है। पुलिस की मौजूदगी में भक्तों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।

कांवड़ियों पर पथराव प्रकरण में चार नामजद, 25 अज्ञात पर प्राथमिकी

शनिवार रात नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेबड़ा के शिव मंदिर में ठहरे कांवडियों के साथ मुस्लिम युवकों ने मारपीट की थी। दरअसल यहां भंडारा चल रहा था तथा डीजे भी बज रहा था। थोड़ी पास में मुस्लिम युवक जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान वहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद मारपीट व पथराव भी हुआ। डायल 112 टीम की मौजूदगी में दोनों पक्षों में पथराव जारी रहा। सिपाही शाने रजा खां समेत चार लोग घायल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने रात ही मौके पर जाकर हालात सामान्य कर दिए थे।

पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया सुरक्षा के लिहाज से मोहल्ले में पुलिस बल तैनात

घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया था साथ ही मोहल्ले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। इस मामले में मोहल्ले के अभिषेक सैनी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि वह लोग मंदिर में भंडारा का आयोजन कर रहे थे। उसी समय मुस्लिम युवक वहां आकर टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट व पथराव किया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपित

इस मामले में पुलिस ने इमरान, मुकीम निवासी मुहल्ला बटवाल, यूनिस निवासी मुहल्ला दरबारे कलां व जाहिद निवासी बसावन गंज को नमाजद किया है। जबकि 25 अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इमरान व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। फिलहाल मोहल्ले में पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में महाशिवरात्रि पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, मंदिरों में घंटों लगी लाइन

यह भी पढ़ें- अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल: डीजे बंद, चीख-पुकार से शांत हुआ मोहल्ला

यह भी पढ़ें- अमरोहा में मुस्लिम युवकों ने कांवड़ियों के जत्थे पर किया पथराव, सिपाही समेत 5 लोग घायल; इलाके में तनाव

मारपीट व पथराव की घटना में प्रथमिकी दर्ज कर ली है। तीन आरोपित गिरफ्तार भी किए गए हैं। वीडियो के आधार पर अन्य की शिनाख्त की जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

-

पंकज तोमर प्रभारी निरीक्षक।