अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल: डीजे बंद, चीख-पुकार से शांत हुआ मोहल्ला
अमरोहा के मोहल्ला छेबड़ा में शिवभक्त कांवड़ियों के जलाभिषेक से पहले डीजे पर धार्मिक गीत बज रहे थे। रविवार रात ...और पढ़ें

अमरोहा के मुहल्ला छेबड़ा में पथराव के बाद तैनात पुलिस बल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अमरोहा। शनिवार शाम शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंचे थे। रविवार को जलाभिषेक करने के लिए शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा में मुहल्ले के जत्थेदार शिव मंदिर प्रांगण में ठहरे थे। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीत पर युवक व अन्य लोग नाच रहे थे, लेकिन रात लगभग 9 बजे हुए विवाद ने एकदम माहौल बदल दिया। मारपीट व पथराव के बाद चीख पुकार में डीजे की आवाज दबकर रह गई।
लगभग 15 मिनट के हंगामे ने शांत कर दी मोहल्ला छेबड़ा की चहल-पहल
शाम जब कांवड़िए शिव मंदिर पहुंचना शुरू हुए थे तो उन्हें घर की महिलाएं व बच्चों के साथ ही अन्य लोग भी उनका स्वागत करने वहां पहुंचे थे। कोई खड़ी कांवड़ लेकर आया था तो परिवार के लोग उसे संभाल रहे थे। जबकि हरिद्वार से पैदल चलकर आए कांवड़िए आराम कर रहे थे। माहौल एकदम ठीक था। हर कोई भोले की भक्ति में मग्न था। मोहल्ले में भी चहल−पहल थी। परंतु 9 बजे मुस्लिम युवकों से हुई कहासुनी से सारा माहौल बदल गया।
देखते ही देखते चीख पुकार में दब गई डीजे की आवाज
देखते ही देखते अफरा तफरी मच गई। पथराव के बाद वहां भगदड़ मच गई थी। कहासुनी से लेकर पथराव तक लगभग 15 मिनट तक का समय बीता। इस दौरान वहां का माहौल बदल गया। डीजे बंद हो गया था महिलाएं व बच्चे चीखते हुए इधर उधर भागे। घटना के बाद जहां थोड़ी देर पहले चहल पहल थी वहां सन्नाटा पसर गया। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। हालांकि मुहल्ले की आबादी मिश्रित है, ऐसे में पुलिस को अधिक सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
रातभर संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रही पुलिस
उधर घटना के बाद देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी। जबकि पुलिस घटना में शामिल संदिग्ध हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर भी आरोपितों की शिनाख्त का प्रयास जारी था।
