महिला सिपाहियों पर फब्ती कसने वाला पकड़ा
जोया बाजार से गुजर रहीं दो महिला सिपाहियों को देख कर फब्ती कसने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:23 AM (IST)
जोया: बाजार से गुजर रहीं दो महिला सिपाहियों को देख कर फब्ती कसने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार की शाम दो महिला सिपाही कस्बे में बाजार से पैदल ही गुजर रही थीं। आरोप है कि वहां मौजूद एक युवक ने पीछा किया तथा फब्ती कसने लगा। इसका विरोध करने पर अभद्रता की। दोनों महिला सिपाहियों ने चौकी पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक कस्बे का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें