प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान परेशान: कपिल
मंडी धनौरा राष्ट्रीय लोक दल के नेता कपिल चंद्रा ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकारें जनता पर मनमानी नीतियां थोप रही हैं।
मंडी धनौरा : राष्ट्रीय लोक दल के नेता कपिल चंद्रा ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकारें जनता पर मनमानी नीतियां थोप रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
मुहल्ला गांधी नगर में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में किसानों को उनकी फसलों का समर्थन मूल्य महंगाई के हिसाब से नहीं मिल पा रहा। वहीं यूरिया की किल्लत से भी किसानों को जूझ रहा है। सरकार चीनी मिलों पर लगाम नहीं कस पा रही, जिस कारण बकाए गन्ने का भुगतान भी अभी नहीं मिल पा रहा है। अपराध जोरो पर हो रहे है। लूट, हत्या की घटनाएं होना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा समाज के दबे कुचले, किसान व मजदूर के हितों की लड़ाई लड़ी है। आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। इस दौरान कामेंद्र, धर्मेंद्र प्रधान, राजवीर, संजय, हरपाल आदि मौजूद थे।
यशवीर गूर्जर को सौंपी युवा रालोद की कमान
गजरौला : युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी ने युवा रालोद के जिला अध्यक्ष की कमान
यशवीर गूर्जर को सौंपी है। यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह व उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आदेश पर सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि यशवीर संगठन की नीतियों पर चलते युवाओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेंगे।