Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शिक्षा सबसे बड़ा अस्त्र, उत्पीड़न का करें मुकाबला: एसपी

अमरोहा पुलिस अधीक्षक सुनीति ने कहा वर्तमान में शिक्षा को सहारा बनाकर महिलाएं हर प्रकार से सक्षम हैं।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 22 Mar 2021 11:46 PM (IST)
Hero Image
शिक्षा सबसे बड़ा अस्त्र, उत्पीड़न का करें मुकाबला: एसपी

अमरोहा : पुलिस अधीक्षक सुनीति ने कहा वर्तमान में शिक्षा को सहारा बनाकर महिलाएं हर प्रकार के उत्पीड़न का सामना करें। प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए तमाम योजनाएं चलाई हुई हैं। हेल्प लाइन भी मौजूद हैं। पुलिस महिलाओं के साथ सदैव खड़ी है।

वह नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति के तहत आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम में बोल रही थीं। कहा मौजूदा दौर में हर चीज बेहद तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। अब महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। क्योंकि वह शिक्षा के क्षेत्र में उनके साथ हैं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो आगे बढ़ेंगी। शिक्षा ही एक ऐसा शस्त्र है जिसके माध्यम से वह उत्पीड़न का मुकाबला कर सकती हैं।

प्रधानाचार्य राजो देवी ने एसपी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों को बालिका शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है। उन्हें पढ़ा-लिखा कर स्वावलंबी बनाएं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सुनीति ने फीता काट कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। नारी सशक्तिकरण को लेकर भाषण प्रतियोगिता हुई। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं को ताइक्वांडों के गुर सिखाए गए। छात्राओं ने भी सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर एसएसआइ रामप्रकाश शर्मा, पीआरओ शरद मलिक भी मौजूद रहे। उधर जोया के एएसएम मार्डन एकेडमी में भी मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार का खतरा महसूस करें तो फौरन हेल्प लाइन नंबर या स्थानीय थाने पर सूचना दें। प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरविद कुमार, योगेंद्र मलिक, आभा रस्तोगी, प्रगति गुप्ता, रविद्र कुमार, रूबी रस्तोगी मौजूद रहे।

वहीं डिडौली के गांव हसनपुर कलां स्थित केके इंटर कालेज में भी मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी दी तथा पुलिस की पुस्तिका वितरित की। सोमवार को देहात थाना क्षेत्र व नौगावां सादात क्षेत्र में भी मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।