दारोगा को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में मार गिराया
जागरण संवाददाता, अमरोहा: बुधवार रात हसनपुर में चे¨कग के दारोगा को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। उसकी शिनाख्त इंतजाम उर्फ भूरा के रूप में हुई है।
अमरोहा: बुधवार रात हसनपुर में चे¨कग के दारोगा को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। उसकी शिनाख्त इंतजाम उर्फ भूरा के रूप में हुई है। मुठभेड़ में सिपाही को भी गोली लगी है। मृतक बदमाश बिजनौर के इरशाद गोलिया गैंग का सदस्य था तथा उस पर 15 मुकदमें दर्ज थे। उधर घायल दारोगा का आपरेशन कर गोली निकाल दी गई है तथा उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार रात को हसनपुर में तैनात दारोगा पवन पाठक को बाइक सवार बदमाशों ने चे¨कग के दौरान सीने में गोली मार दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप ¨सह व अन्य पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें पाकबड़ा के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद गोली मारकर भाग रहे दोनों बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया तथा दीपपुर के जंगल में घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फाय¨रग शुरू कर दी। जवाबी फाय¨रग में एक बदमाश गोली लगने से गिर गया तथा दूसरा भाग निकला। जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो बदमाश की मौत हो चुकी थी। मुठभेड़ में सिपाही धनुज कुमार को भी गोली लगी है।
दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जंगल में कां¨बग भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर एसपी डॉ. विपिन ताडा, एएसपी ब्रजेश ¨सह, सीओ अजय कुमार, जितेंद्र ¨सह भी कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मृतक बदमाश की शिनाख्त इंतजाम अली उर्फ भूरा निवासी गांव खेड़ा अपरौला थाना नौगावां सादात के रूप में हुई। इंतजाम अली हिस्ट्रीशीटर था तथा बिजनौर जनपद के इरशाद गोलिया गैंग का सदस्य था। उसके खिलाफ मंडलभर में 15 मुकदमे दर्ज थे। गुरुवार सुबह एसडीएम सुखवीर ¨सह, सीओ जितेंद्र ¨सह व तहसीलदार धर्मेंद्र ¨सह की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।
उधर घायल दारोगा का देर रात आपरेशन कर चिकित्सकों ने गोली निकाल दी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि चे¨कग के दौरान दारोगा को गोली मारकर भागने वाला बदमाश मुठभेड़ में मारा गया है। उसकी शिनाख्त इंतजाम अली के रूप में हुई है। घायल दारोगा पवन पाठक का उपचार चल रहा है। बदमाश हिस्ट्रीशीटर था तथा उसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं।