जन्मदिन पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
हसनपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया।
हसनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस मनाया।
मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा के आवास पर हुए कार्यक्रम में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया। बाद में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भाजपा सरकारें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश हित में कार्य कर रही हैं। पौधरोपण कर जरूरतमंद लोगों को राशन किट दी गई।
मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा अखंड भारत के मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह निरंतर पूरा करने में लगे हुए हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपा वर्मा, राजेश सैनी, सोनिया प्रजापति, भरत लाल प्रजापति, विशाल वर्मा, योगेंद्र शर्मा, संजय सहदेव, बहादुर सिंह, अमरपाली गुर्जर आदि मौजूद रहे।