गरीबों एवं असहायों को बांटा जरूरत का सामान
है¨ल्पग हैंड्स संस्था के लोगों ने रविवार को गरीब एवं असहाय लोगों को पुराने कपड़ों के साथ साइकिल व फ्रिज का वितरण किया। यह सामान पाकर जरूरत मंद असहाय लोगों के चेहरे खिल उठे, जो संस्था के लोगों को दुआएं देते हुए सामान लेकर लौट गए।
गजरौला: हे¨ल्पग हैंड्स संस्था के लोगों ने रविवार को गरीब एवं असहाय लोगों को पुराने कपड़ों के साथ साइकिल व फ्रिज का वितरण किया। यह सामान पाकर जरूरतमंद असहाय लोगों के चेहरे खिल उठे, जो संस्था के लोगों को दुआएं देते हुए सामान लेकर लौट गए।
बता दें, हेल्पिंग हैन्डस संस्था नगर एवं आसपास के क्षेत्र में पुराने कपड़ों का वितरण पिछले तीन वर्षाें से कर रही है। रविवार को भीष्म आर्य द्वारा एक पुराना फ्रिज, साइकिल, चूल्हे, जूते, कपड़े, बरतन, खिलौने आदि का वितरण थाना चौराहा पर किया गया। अपनी जरूरत का सामान पाकर असहाय एवं गरीबों के चेहरे खिल गये। भीष्म आर्य ने सक्षम लोगों से असहाय एवं गरीबों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। संस्था के संस्थापक ज्ञान प्रकाश ¨सह नेगी व कुन्दन ¨सह भंडारी ने सभी से भी लोगों से अपील की इस समाज सेवा में बढ़कर भाग ले। वहीं जरूरतमंदों से ईमानदारी से अपनी जरूरत का सामान ही घर ले जाने को कहा। अलमारी से गरीब, भिक्षुओं, रिक्शा चालक, मयूरी चालक, होटलों में काम करने वाले, ठेला चलाने वाले, मजदूर आदि सभी अलमारी से पुराने कपड़े लेकर गए।
इस दौरान लोकेश गुप्ता, कुन्दन ¨सह भंडारी, ज्ञान प्रकाश ¨सह नेगी, विरेन्द्र भन्डारी, अशोक वर्मा, भीष्म आर्य, अभिषेक, कपिल चौहान, आशू, मुकुल आदि मौजूद थे।