दिल्ली पुलिस दबोच ले गई हत्यारोपित को
अमरोहा: हत्या व अपहरण के मामले में वांछित चल रहे युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे अपने
अमरोहा: हत्या व अपहरण के मामले में वांछित चल रहे युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे अपने साथ ले गई है। आरोपित पूर्व प्रधान का भाई है। वह पहले भी हत्या व दुष्कर्म के मुकदमे में जेल जा चुका है तथा वर्तमान में दिल्ली में झोलाछाप डाक्टर के रूप में क्लीनिक संचालित कर रहा था। इस कार्रवाई से मुहल्ले में हड़कंप मचा रहा।
मामला थाना व कस्बा डिडौली का है। यहां पर पूर्व प्रधान मुशर्रफ अली का परिवार रहता है। उनका छोटा भाई फरहत अली वर्तमान में दिल्ली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में झोलाछाप क्लीनिक चलाता था। बीते माह वहां पर उसके खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पर फरहत दिल्ली से भाग आया। दिल्ली पुलिस उसे तलाश कर रही थी। रविवार रात सुभाषनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक बलिहार ¨सह, एसआइ राजवीर ¨सह, सिपाही जयराम ¨सह, रोहित, विजय ¨सह व स्नेह कुमार की टीम डिडौली कोतवाली पहुंची तथा आमद दर्ज कराई।
स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कोतवाली के पड़ोस में रहने वाले फरहत के घर दबिश दी तथा उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस रात ही अपने साथ ले गई।
बता दें कि आरोपित फहरत के खिलाफ डिडौली कोतवाली में भी हत्या व दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज हैं। वह दोनों मामलों में जमानत पर जेल से बाहर था। प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि फरहत के खिलाफ दिल्ली के सुभाषनगर थाने में अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज है।