Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहाती फिल्म का अपना अलग क्रेज

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Apr 2018 12:25 AM (IST)

    गजरौला: औद्योगिक नगरी में देहाती अभिनेता उत्तर कुमार एवं अभिनेत्री कविता जोशी का प्रशंसकों

    देहाती फिल्म का अपना अलग क्रेज

    गजरौला: औद्योगिक नगरी में देहाती अभिनेता उत्तर कुमार एवं अभिनेत्री कविता जोशी का प्रशंसकों ने फूलमाला से स्वागत किया। वह नीलीखेड़ी गांव में फिल्म विकास की बहू की शू¨टग करके लौट रहे थे। उनकी इस फिल्म की पटकथा गांव की समस्याओं, भ्रष्टाचार, शिक्षा स्तर, किसानों की समस्याओं पर फोकस डालेगी। यह बात अभिनेता उत्तर कुमार एवं अभिनेत्री कविता जोशी ने पत्रकार वार्ता में बताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को विकास खंड मंडी धनौरा के ग्राम नीलीखेड़ी से लौटते अभिनेता उत्तर कुमार एवं अभिनेत्री कविता जोशी एवं उनकी टीम का हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर प्रशंसकों ने स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता करते हुए अभिनेता उत्तर कुमार ने बताया कि उनकी अगली फिल्म विकास की बहू होगी। जिसमें वह मुख्य अभिनेता एवं कविता जोशी मुख्य अभिनेत्री के रूप में रोल अदा कर रही हैं। यह फिल्म के कुछ मुख्य शाट ग्राम नीलीखेड़ी में शूट किए गए हैं। राजलक्ष्मी प्रोडक्शन फिल्म इंडस्ट्रीज के अंतर्गत बन रही है। इस फिल्म का फोक्स गांव की समस्याओं को उजागर करते हुए भ्रष्टाचार, शिक्षा स्तर एवं किसानों की समस्याओं पर आधारित है। इस फिल्म में सुरजीत ¨सह, राजीव सिरोही, ऊषा देवी, डॉ. यूके चौधरी, कुलदीप शर्मा, आशीष, तमन्ना त्यागी, राकेश बंसल, रामवीर तोमर आदि का अभिनय है। यह फिल्म दर्शकों को खूब भाएगी। साथ ही बताया कि उनकी हाल में ही रिलीज हुई अकड़-2 को भी दर्शकों का असीम प्यार मिल रहा है। एक सप्ताह मात्र में 45 लाख व्यूवर इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। इस दौरान मेला रेस्टोरेंट के स्वामी मुकेश गोयल, प्रदीप शर्मा आदि ने अभिनेता, अभिनेत्री एवं उनकी टीम का स्वागत किया।