क्रिकेटर शमी की पत्नी का मर्दों पर हमला, कहा-रमजान में महिलाओं के सोशल अकाउंट न खंगालें
Haseen Jahan हसीन जहां चर्चा में रहना भली-भांति जानती हैं। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में भी वह अपने कई डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
अमरोहा, जेएनएन। क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ कई केस करने वाली उनकी पत्नी हसीन जहां चर्चा में रहना भली-भांति जानती हैं। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में भी वह अपने कई डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन वीडियो पर कमेंट आने पर अब उनको आपत्ति है। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र माह में भी लोग औरतों के सोशल अकाउंट को खंगाल रहे हैं, जो ठीक नहीं है। उनको ऐतराज है कि रमजान में लोग औरतों के सोशल एकाउंट देखें।
सोशल मीडिया पर फिल्मी गानों पर अपने डांस का वीडियो शेयर करने के बाद काफी ट्रोल हो रहीं क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने लोगों की प्रतिक्रियाओं पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले अधिकांश लोग फर्जी आईडी पर सोशल अकाउंट चलाने वाले ही होते हैं। यह सभी लोग सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अपना फ्रस्ट्रेशन निकालते हैं। कुछ लोग रमजान की आड़ लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, ऐसे लोगों से मेरा सवाल है कि वह पवित्र माह में गैर औरतों के सोशल अकाउंट में झांक ही क्यों रहे हैं।
इस्लाम में तो आंखों की हया को सबसे बड़ा पर्दा बताया गया है। मेरी अपनी जिंदगी है, जब चाहे नाचूं-गाऊं, किसी से क्या मतलब। हसीन जहां ने बताया यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद उनके 20 हजार से अधिक फॉलोवर भी बढ़ गए हैं। हसीन जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में हसीन जहां अपनी एक दोस्त के साथ स्कर्ट पहनकर डांस कर रही हैं। रमजान के महीने में इस तरह का डांस वीडियो शेयर करने को लेकर हसीन जहां को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं।
शमी के फैन्स को नागवार गुजरा
हसीन जहां अक्सर अपने सोशल मीडिया ऐक्टिविटी की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार भी वह कुछ ऐसी ही वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने पुरानी पार्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो मोहम्मद शमी के फैन्स को नागवार गुजरा। हसीन ने 'दम मारो दम..' गाने पर पार्टी में किए गए डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दुनिया की परवाह करें क्यों...। वीडियो में वह किसी अन्य महिला के साथ डांस फ्लोर शेयर करते दिख रही हैं। इस लोग उन्हें खूब खरी खोटी सुनाने लगे। कुछ ने तो कॉमेंट किया कि दुनिया महामारी कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में घरों में रहने को मजबूर है, लेकिन इन्हें क्या..।
कुछ ने इसे रमजान से जोड़ते हुए खुदा से डरने को कहा तो कुछ ने अलग होने के लिए मोहम्मद शमी की तारीफ की। अफरोज खान नाम के यूजर ने लिखा- शमी ने आप से शादी करके बड़ी गलती कर दी। तलाक दे दो बेचारे शमी की जिंदगी क्यों खराब कर रही हो।
इस वीडियो में एक क्लब में दम मारो दम गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो किस समय का है यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन रमजान के महीने में इस तरह के डांस वीडियो को शेयर करने पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रमजान के महीने में इस तरह डांस कर आपने मोहम्मद शमी जैसे क्रिकेटर का नाम खराब कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ शमी भाई जो आप ऐसी औरत से बच गए। एक अन्य यूजर ने लिखा, आंटियों का डांस, शमी भाई कसम से तुम बहुत लकी हो जो ऐसी लड़की से बच गए जो रमजान में भी शराब पीकर शॉर्ट कपड़ों में डांस कर रही हैं।