Move to Jagran APP

कांग्रेस ही देगी देश को सही दिशा : कटारिया

ढक्का मोड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि पार्टी का जनाधार तेजी सेबढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 12:36 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:01 AM (IST)
कांग्रेस ही देगी देश को सही दिशा : कटारिया
कांग्रेस ही देगी देश को सही दिशा : कटारिया

ढक्का मोड़ : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है आने वाले समय में कांग्रेस बड़ी शक्ति बनकर भरेगी। उन्होंने कहा कि निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी। कांग्रेस का कुनबा अब तेजी से बढ़ रहा है। सैदनगली में आयोजित बैठक में दूसरी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने राजस्थान में अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट के बीच पैदा हुई दूरी खत्म होने पर खुशी जाहिर की। बैठक में डॉ अहमद मुर्तजा, राजपाल सैनी, ख्यालीराम राणा, चरन सिंह सागर, इसरार अहमद, इरफान मलिक, बबलू सैनी, हर्ष कुमार आदि मौजूद रहे। सचिन पायलट की कांग्रेस में वापसी पर खुशी

loksabha election banner

हसनपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट की कांग्रेस में वापसी होने पर खुशी जताई है। नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि राजस्थान में अब कांग्रेस की सरकार पर किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आएगा। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक मुहम्मद खान, पवन अग्रवाल, जयपाल सिंह, ताहीर वसीम, नबाव अली, अनिरुद्ध चौबे आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.