मतभेद भूलकर एक मंच पर आएं कांग्रेसी : यूसुफ
गजरौला पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यूसुफ अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
गजरौला : पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यूसुफ अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता आपसी मतभेद भूलकर एक मंच पर आएं और गांव-गांव में बैठक कर लोगों को पार्टी से जोड़ें।
वह सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत कटाई में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को गांव स्तर पर मजबूत करने के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की बात कही।
बैठक में जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया, जयपाल सिंह, ओमप्रकाश पवार, तारि़क खां, खुर्रम चौधरी, अशोक वर्मा, मंसूर सलमानी, मकसूद खान, कामिल खान, शोभित शर्मा, मासूम अली, अखलाक अहमद, नादिर अली, अनिल वाल्मीकि, नकुल पवार आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस शासन काल में समाज के सभी वर्गों को बराबर न्याय व सम्मान मिला : सिह
मंडी धनौरा : कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जयपाल सिंह ने कहा कांग्रेस के शासन में समाज के सभी वर्गों को बराबर न्याय व सम्मान मिला है। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत फंदेडी सादात में न्याय पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे कांग्रेस पार्टी की न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करने को लेकर समीक्षा की गई। उपरोक्त बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने ग्राम वासियों से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सुझाव लिए। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जयपाल, ओम प्रकाश पवार, एमपी शर्मा ब्लॉक संगठन के प्रभारी मास्टर इंद्रपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।