तेज हवा और हल्की बारिश से सर्द हुआ मौसम
जागरण संवाददाता, अमरोहा : आसमान में बादल और शीतलहर चलने से मौसम सर्द बन गया। सूर्यदेव के दर्शन से लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर बाद अचानक बादलों के साथ तेज हवा चलने लगी। शहर में अंधेरा छा गया और हल्की बारिश होने लगी। इससे मौसम अधिक सर्द हो गया। लोग दोपहर बाद से ही अपने-अपने घरों में कैद हो गए।
अमरोहा : आसमान में बादल और शीतलहर चलने से मौसम सर्द बन गया। सूर्यदेव के दर्शन से लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर बाद बादलों के साथ तेज हवा चलने लगी। अंधेरा छा गया और हल्की बारिश होने लगी। इससे मौसम सर्द हो गया।
सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। ठंडी हवा चलने से लोग गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। सूर्यदेव के दर्शन देने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। वह मकानों की छतों पर धूप सेकते नजर आए। दोपहर बाद मौसम ने अचानक अंगड़ाई ली। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए। इससे शहर में अंधेरा छा गया। जरूरी कार्य से बाहर निकले शहरवासी मौसम का मिजाज देख जल्दी-जल्दी अपना काम निपटाने के बाद घरों में कैद हो गए। देखते ही देखते सर्द हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि लगभग आधे घंटे बाद बारिश थम गई मगर इससे मौसम और अधिक सर्द हो गया।