विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाइक की सीट हटाते ही फन फैलाकर अंदर से निकला किंग कोबरा, देखते ही ग्रामीणों के उड़े होश

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:48 PM (IST)

अमरोहा के ओगपुरा गांव में एक मैकेनिक को मोटरसाइकिल की सर्विस के दौरान सीट के नीचे से कोबरा सांप मिला। ...और पढ़ें

सीट हटाते ही फन फैलाकर बैठा दिखा 'कोबरा'।

सीट हटाते ही फन फैलाकर बैठा दिखा 'कोबरा'।

HighLights

  1. मोटरसाइकिल की सीट के नीचे मिला कोबरा सांप।

  2. मैकेनिक हुकम सिंह ने सांप को सुरक्षित पकड़ा।

  3. वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

संवाद सूत्र, ढवारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा में शनिवार देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक मोटरसाइकिल की सर्विस के दौरान अचानक सीट के नीचे से कोबरा सांप निकल आया। फन फैलाकर बाइक पर बैठे सांप को देखकर मैकेनिक के होश उड़ गए। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सांथलपुर की मड़ैया निवासी नेमपाल ओगपुरा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाते हैं। बुधवार को वह स्कूल जाते समय अपनी मोटरसाइकिल सर्विस कराने के लिए मैकेनिक हुकम सिंह के पास छोड़ गए थे।

इसी दौरान एक कोबरा सांप बाइक की सीट के नीचे जा घुसा। मैकेनिक ने जब सीट हटाकर सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह फन फैलाकर बैठ गया। यह नजारा देखकर मैकेनिक घबरा गया। सांप घंटों तक मोटरसाइकिल पर ही डेरा जमाए रहा।

सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। आखिरकार मैकेनिक हुकम सिंह ने प्लास्टिक के पाइप की मदद से काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।