Move to Jagran APP

किसान विरोधी हैं केंद्र व प्रदेश सरकार: प्रवीण देशवाल

अमरोहा राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण देशवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार क

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 12:26 AM (IST)
किसान विरोधी हैं केंद्र व प्रदेश सरकार: प्रवीण देशवाल
किसान विरोधी हैं केंद्र व प्रदेश सरकार: प्रवीण देशवाल

अमरोहा : राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण देशवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कृषि अध्यादेश बिल संसद में पास कराकर किसानों के साथ नाइंसाफी की है। भाजपा को अन्नदाता कभी माफ नहीं करेगा।

loksabha election banner

सोमवार को जोया रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री देशवाल ने कहा भारत कृषि प्रधान देश होने के बावजूद यहां का अन्नदाता सर्वाधिक परेशान है। सरकार ने कृषि अध्यादेश बिल लाकर किसान की कमर तोड़ दी है। इन तीन बिल के लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएगा। एक बाजार एक किसान के नाम जो कानून बनाया गया है उससे किसान अपनी फसल औने पौने दाम में बेचने को मजबूर होगा। कहा व्यापारी वर्ग और भंडारण करने वाले फसल का भंडारण कर फिर गरीब जनता से मोटा मुनाफा वसूलकर शोषण करेंगे। सरकार को किसान हित के बारे मे सोचने का आवश्यकता है।

पश्चिमी प्रदेश प्रभारी अजय पाल प्रमुख ने कहा कि रालोद उपचुनाव मे गठबंधन प्रत्याशी को जिताने में ताकत लगा देगी। रालोद और सपा हाईकमान जल्द नौगावा विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव को प्रत्याशी घोषित कर देगा। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री मनवीर सिंह चिकारा, चौधरी रामवीर सिंह, चौधरी अटल कुमार, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, सचिन चौधरी, महकार सिंह, जयपाल सिंह, सतीश कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.