विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना में पहली बार पूछा जाएगा कोविड वैक्सीनेशन का स्थान, 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का मौका

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:07 PM (IST)

अमरोहा में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, अमरोहा। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस चरण में जनसंख्या की गणना के साथ ही नागरिकों से परिवार और व्यक्तिगत विवरण से जुड़े 40 सवालों के जवाब लिए जाएंगे।

इसमें व्यक्ति के नाम, शिक्षा, रोजगार, जन्म स्थान और निवास परिवर्तन से लेकर कोविड-19 टीकाकरण के स्थान तक की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियां भी मांगी जाएंगी।

जनपद में 16 नवंबर से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान नागरिक घर बैठे आनलाइन माध्यम से अपना फार्म भर सकेंगे।

इसके बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों का ब्योरा जुटाएंगे। यह प्रक्रिया चार जनवरी तक चलेगी। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा।

एडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि जनसंख्या गणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्व-गणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इसके तहत गोष्ठियों का आयोजन भी होगा। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग आनलाइन माध्यम से स्वयं अपना फार्म भरें। जरूरत पड़ने पर प्रगणक और पर्यवेक्षक भी लोगों को फार्म भरने का तरीका बताएंगे।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद-मुरादाबाद रेल लाइन का विस्तार: अमरोहा के 46 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण, क्रय-विक्रय पर लगी रोक