बूथों पर होगा छह-छह फीट की दूरी पर बनेंगे गोले
अमरोहा: उपचुनाव में प्रशासन एक ओर जहां मतदाताओं को वोटिग से पहले ग्लब्स व मास्क उपलब्ध कराएगा वहीं,
अमरोहा: उपचुनाव में प्रशासन एक ओर जहां मतदाताओं को वोटिग से पहले ग्लब्स व मास्क उपलब्ध कराएगा वहीं, शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराएगा। इसके लिए बूथों पर छह-छह फीट की दूरी पर गोले बनाए जाएंगे। उप जिला निवार्चन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी एसडीएम को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
तीन नवंबर को जनपद में उपचुनाव के लिए मतदान होगा। चूंकि, यह मतदान कोरोना काल में होगा, इसलिए प्रशासन अपने कर्मचारियों के साथ-साथ मतदाताओं की हिफाजत के लिए भी बचाव के प्रयास में लगा है। यहां बता दें कि नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में 290 मतदान केंद्र हैं जबकि बूथों की संख्या 489 है। इसमें 117 सहायक बूथ शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिग की व्यवस्था की है। केंद्र में प्रवेश करते ही वोटरों की थर्मल स्क्रीनिग की जाएगी।
वोटिग से पहले उनको ग्लब्स पहनाए जाएंगे। मास्क भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा शारीरिक दूरी के नियम भी बूथों पर अपनाया जाएगा। इसके लिए हर बूथ पर छह-छह फिट की दूरी पर गोले बनवाए जाएंगे। इसमें मतदाता खड़ा होगा और नंबर आने पर आगे बढ़ेगा। चार या पांच वोटर ही कक्ष में प्रवेश करेंगे। ईवीएम वेयरहाउस में 21 को होगा कैंडीडेट सेटिग का कार्य
अमरोहा: रिटार्निंग ऑफिसर इंद्रनंदन सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर प्रयोग की जाने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीनों में 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस में कैंडीडेट सेटिग का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के सामने किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि वह 21 तारीख को स्वयं या निर्वाचन अभिकर्ता को वेयरहाउस में होने वाली इस प्रक्रिया में प्रतिभाग कराएं।
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर गोले बनवाने के निर्देश सभी उपजिलाधिकारियों को दिए गए हैं।
विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी।