भाजपाइयों ने किया पौधरोपण
मंडी धनौरा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. मनन कौशल ने कहा ने कहा खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण करना चाहिए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 06:29 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 06:29 PM (IST)
मंडी धनौरा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. मनन कौशल ने कहा ने कहा खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण करना चाहिए। वृक्षों का पर्यावरण संतुलन में विशेष महत्व हैं।
शहर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। पूर्व क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि मनुष्य के जीवन में वृक्षों का विशेष महत्व है। वृक्ष जहां प्रकृति को हरा-भरा रखते हैं। वहीं वातावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण अवश्य करें। यहां प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह, विकास शर्मा, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें