Move to Jagran APP

भाजपा को मिला था बीमार प्रदेश, इलाज कर नंबर एक बनाया : अनिला

अमरोहा बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता अनिला सिंह ने कहा सरकार बनने पर हमे बीमार प्रदेश मिला था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM (IST)
भाजपा को मिला था बीमार प्रदेश, इलाज कर नंबर एक बनाया : अनिला

अमरोहा : बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता अनिला सिंह ने कहा सरकार बनने पर हमे बीमार प्रदेश मिला था। मुख्यमंत्री ने इलाज कर उसे नंबर एक बनाया है। विपक्ष पर निशाना साधा तथा योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। दावा किया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीट जीतकर दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

वह मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहीं थीं। कहा साढ़े चार वर्ष में गांव, किसान, शहर, उद्योग, सामाजिक समसरता, पर्यटन से लेकर अध्यात्म तक हर मोर्चे पर प्रदेश ने प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश को लेकर पूरी दुनिया का ²ष्टिकोण बदला है। केंद्रीय सहयोग से चल रही योजनाएं हों या दूसरे मानक आज प्रदेश विभिन्न प्रतिमानों में पहले पायदान पर खड़ा है।

कानून व्यवस्था को बेहतर बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केवल पेशेवर अपराधी और माफिया पर ही नहीं बल्कि खानदानी अपराधियों पर भी लगाम कसी है। इससे निवेश की संभावना बढ़ी है। किसानों की चिता केवल कर्जमाफी तक ही नहीं बल्कि उन्हें पूरी तरह से सशक्त करने के लिए सरकार ने उनके उपज का सही दाम दिलाने का काम किया है। बसपा और सपा पर प्रदेश में जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। लखीमपुर की घटना को विपक्ष बेवजह तूल देकर राजनीति कर रहा है।

उन्होंने 2022 में पुन: बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। इससे पहले उन्होंने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सरकार की उपलब्धियां जनजन तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, रमेश कलाल, कैलाश त्यागी, शरद गर्ग, अनुज औलख, अमित शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.