Move to Jagran APP

केक काटकर ईश्वर से की प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना

किसान की खुशहाली और आय दोगुनी करने के लिए सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की नीतियों का डटकर प्रचार-प्रसार करें। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.ऋषिपाल नागर व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि भाजपा सर्व समाज के विकास के लिए प्रयासरत है। देवतुल्य किसानों और जवानों के लिए सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 12:01 AM (IST)
केक काटकर ईश्वर से की प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना
केक काटकर ईश्वर से की प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना

अमरोहा, जेएनएन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन नगर समेत जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं किसान-जवान सम्मान दिवस के मौके पर 71 किसानों को सम्मानित भी किया गया।

loksabha election banner

जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय महामंत्री सतेन्द्र तुगाना ने कहा कि समूचा देश प्रगति की राह पर है। किसान की खुशहाली और आय दोगुनी करने के लिए सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की नीतियों का डटकर प्रचार-प्रसार करें। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.ऋषिपाल नागर व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि भाजपा सर्व समाज के विकास के लिए प्रयासरत है। देवतुल्य किसानों और जवानों के लिए सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में किसान जवान सम्मान दिवस के तहत 71 किसानों और जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पूरन सिंह सैनी, चन्द्रभान भाटी, राकेश वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, ठाकुर भगवंत सिंह, युद्धवीर सिंह, कुंवरपाल खड़गवंशी, सुधीर सिंह, वीर सिंह भगत, राजू सैनी, फतह सिंह आदि मौजूद रहे। उधर मनन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कूबी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित धारीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की साथ ही मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर दीपेंद्र, देवेन्द्र सिंह, विशाल चौधरी, पंकज सिंह, नानक सिंह, केश पाल आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंडी चौब नगर कार्यालय पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी। इस दौरान मुकेश कुमार सक्सैना, राजेश आर्य, अंकित सक्सेना, नबाव अली, विकास सारस्वत, महीपाल सिंह गुर्जर, अमित सैनी आदि मौजूद रहे। डिडौली में भी कार्यकर्ताओं ने हर्षाेल्लास के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मदन कुमार वर्मा, ठाकुर पोपाल सिंह, देशराज सिंह, मुशाहिद हुसैन, नरेंद्र वर्मा, उवेश पाशा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.