भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने गोवंशीय पशुओं की सेवा की
गजरौला भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने नगलामाफी गौशाला पहुंचकर गोवंशीय पशुओं की सेवा की। वहीं गौशाला में पशुओं की दयनीय स्थिति पर चिता जताई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 10:31 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 10:31 PM (IST)
गजरौला : भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने नगला माफी गौशाला पहुंचकर गोवंशीय पशुओं की सेवा की। वहीं गोशाला में पशुओं की दयनीय स्थिति पर चिता जताई।
बुधवार को विहिप कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल एवं भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति ग्राम नगलामाफी स्थित गोशाला पहुंचे। यहां गोवंशीय पशुओं की हालत दयनीय थी। दुबली पतली हालत में मिले पशुओं के लिए चारे की उचित व्यवस्था नहीं थी। इस दौरान उन्होंने पशुओं को चारा, चौकर आदि खिला उनकी सेवा की। साथ ही गोशाला पर मिले लोगों से पशुओं की अच्छी देखभाल करने पर भी जोर दिया। उनके साथ पीतम सिंह चौहान, ओम केशव अग्रवाल, संजय सिघल, दीवान अग्रवाल, सुधीर गर्ग आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें