हर्षाेल्लास से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्म दिवस
अमरोहा : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस जिले भर में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल कालेजों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया और उनके बताये नेक राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
अमरोहा : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस जिले भर में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल कालेजों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया और उनके बताये नेक राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
राना इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को क्रिकेटर मोहम्मद समी ने पुरस्कृत किया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलने के लिए भी प्रेरित किया। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये। जिलाधिकारी हेमंत कुमार व पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बच्चों की हौंसला अफजाई की। यहां पर प्रबंधक समिति के चेयरमैन मोहम्मद लईक कुरैशी, प्रबंधक आसिम अख्तर, मोहम्मद आसिफ कुरैशी, जाहिद कुरैशी, यूनुस कुरैशी, सतीश शन्द प्रधानाचार्य, प्रतिक्षा दीक्षित समेत समस्त स्टाफ मौजूद था।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बाल दिवस के अवसर पर रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने चाचा नेहरू अमर रहें के नारे लगाये। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये समां बांधा और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वालीवाल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक सरिता गुप्ता, तुषार गुप्ता ने चाचा नेहरू के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। हिल्टन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ततहीर फात्मा ने चाचा नेहरू के जीवन पर चर्चा की।
सोसायटी फार इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया। शिवलाल गांधी मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उन्हें नमन किया। पुष्पा सारस्वत इंटर कालेज में प्रबंधक बसंत सारस्वत ने चाचा नेहरू के बारे में चर्चा की। यहां पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद था। सरदार हमीदी पब्लिक स्कूल में डॉ.इफ्तेखार अनीस ने चाचा नेहरू पर चर्चा की। एएसएम मॉडर्न एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में प्रबंधक विरेन्द्र गुप्ता ने बाल दिवस के बारे में बताया और चाचा नेहरू को नमन किया। यहां पर समस्त स्टाफ मौजूद था। रमेशचंद इंटर कालेज नसीर नगला में प्रबंधक समरपाल ¨सह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और छात्र-छात्राओं को उनके जीवन के बारे में बताया। वैष्णों कन्या इंटर कालेज मखदूमपुर में प्रबंधक पवन चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को नमन किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद था। सर्वोदय सरस्वती एकेडमी में हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जौहर दिखाये। यहां पर निदेशक डी.पी ¨सह, नरेश सिद्धू, अनुज कुमार, ओमवीर ¨सह, मनोज कुमार, सरवर जैदी, हरिओम ¨सह, सुरजीत ¨सह आदि मौजूद थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय रजबपुर प्रथम में पूर्व संकुल प्रभारी तेजपाल ¨सह ने पूर्व प्रधानमंत्री का चित्र बनाया और बच्चों को भी कला के लिए प्रेरित किया। यहां पर संकुल प्रभारी मुन्नी कुमारी, गलाजा फात्मा आदि मौजूद थे। मैस्को पब्लिक स्कूल में प्रबंधक तौसीफ हसन, अशहर तौसीफ ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को नेक रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद था। हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चाचा नेहरू का जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर प्रबंधक हाशमी ग्रुप के चेयरमैन सिराजुद्दीन हाशमी, संत कुमार, सुमित कुमार समेत समस्त स्टाफ मौजूद था। हैप्पी हार्ट इंटर नेशनल प्ले स्कूल में भी चाचा नेहरू का जन्म दिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। यहां पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। आरके पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेनू ¨सह ने छात्र-छात्राओं को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया और कहा कि वह आजाद देश के पहले प्रधानमंत्री है। यहां पर प्रबंधक अजय टंडन समेत समस्त स्टाफ मौजूद था। घनश्यामदास टंडन सरस्वती इंटर कालेज में खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आये बच्चों को संरक्षक अजय टंडन, प्रबंधक अंजलि टंडन ने सम्मानित किया। यहां पर समस्त स्टाफ मौजूद था। प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में प्रधानाचार्य रूपा चौहान ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी कविता सुनायी। यहां पर शिक्षामित्र आदेश कुमारी आदि मौजूद थे। रजा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल धनौरामुराद नगर में प्रबंधक डॉ.मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया।