विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो बच्चों की मां को प्यार में मिली मौत! कामिल ने गला घोंटकर की तनु की हत्या, गजरौला रेलवे लाइन के पास मिला शव

Published: Sat, 09 May 2026 10:58 PM (IST)

गुरुवार को गजरौला में रेलवे लाइन के पास मिली महिला तनु उर्फ तानिया का शव हरियाणा के बल्लभगढ़ की निकली। ...और पढ़ें

रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में युवती का शव मिलने पर जांच करती पुलिस फाइल फोटो

रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में युवती का शव मिलने पर जांच करती पुलिस फाइल फोटो

HighLights

  1. गुरुवार को रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिला था महिला का शव

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। गुरुवार सुबह गजरौला में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव हरियाणा के बल्लभगढ़ की तनु उर्फ तानिया का निकला। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी कामिल ने गला दबाकर उसकी हत्या की थी। बाद में शव को वहां फेंक दिया था। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने कामिल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गुरुवार को नगर में भानपुर रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ियों में युवती का शव मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।लगभग 25 वर्षीय महिला के हाथ पर अंग्रेजी में एस व टी के साथ ही हिंदी में तानिया लिखा था। पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुटी थी। सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे थे।

इस क्रम में शनिवार सुबह पुलिस को इस मामले में सफलता मिल गई। जब हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना व कस्बा बल्लभगढ़ की शिव विहार कालोनी निवासी के लोग थाने पहुंचे तथा मृतका की शिनाख्त अपनी बेटी तनु उर्फ तानिया के रूप में की।

उन्होंने बताया कि वह बुधवार को नौगावां सादात के गांव मिलक बकैना निवासी प्रेमी कामिल के साथ आई थी। उसके बाद से मोबाइल नंबर बंद हो गया था। इसकी गुमशुदगी भी बल्लभगढ़ थाने में दर्ज करा दी थी। तभी से वह तलाश कर रहे थे। पोस्टमार्टम के दोपहर में स्वजन तनु का शव लेकर घर रवाना हो गए।

पुलिस ने इस मामले में मृतका की मां की तहरीर पर कामिल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस बारे में एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि कामिल 2022 में डेकोरेशन का काम करने बल्लभगढ़ गया था। वहां इसकी मुलाकात तनु से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।

तनु की शादी स्थानीय निवासी सुनील के साथ हुई थी तथा उसके दो बच्चे भी हैं। प्रेम प्रसंग के चलते ही 2024 में तनु पति से अलग होकर माता-पिता के साथ रहने लगी थी। बताया कि कामिल लगातार उससे मिलने जाता था तथा शादी का वादा किया था।

तनु भी कामिल से मिलने बल्लभगढ़ जाता था। बुधवार को कामिल उसे लेकर नौगावां सादात आया था। जहां तनु ने शादी का दबाव बनाया तो गला घोट कर हत्या करने के बाद कार से शव को गजरौला में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

10 दिन पहले भी नौगावां आई थी तनु

शादी का वादा कर प्रेमजाल में फंसाने वाले कामिल की बातों में आकर तनु ने अपना परिवार खत्म कर लिया था। वह कामिल से शादी करना चाहती थी। परंतु अब कामिल पीछे हटने लगा था। 10 दिन पहले भी तनु कामिल से मिलने नौगावां सादात आई थी।

यहां से जाने के बाद वह लगातार दबाव बना रही थी। जिस पर हत्या की योजना बनाकर मंगलवार को कामिल बल्लभगढ़ गया उसे साथ ले आया था। वहां से आते समय रास्ते में उसने तनु का मोबाइल बंद कर दिया था। बुधवार रात को यहां लाकर घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें- 11 साल से फरार दुष्कर्म-हत्या का आरोपी तांत्रिक मुठभेड़ में गिरफ्तार, अमरोहा पुलिस ने पैर में मारी गोली