सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
अमरोहा : नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में इस बार पांच नहीं बल्कि छह बजे तक मतदान होगा। भार
अमरोहा : नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में इस बार पांच नहीं बल्कि छह बजे तक मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने एक घंटा मतदान का समय बढ़ा दिया है। अंतिम घंटे में कोरोना संक्रमित, बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित मतदाता वोट डाल सकेंगे।
जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें मंडी धनौरा, हसनपुर, अमरोहा व नौगावां सादात शामिल हैं। इनमें नौगावां सादात विधानसभा ऐसी हैं जिसके बूथ सात थानों में आते हैं। तीन तहसील हसनपुर, अमरोहा व नौगावां सादात क्षेत्र में पड़ते हैं। यह विधानसभा शहरी इलाकों को छोड़कर देहात क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें तीन नवंबर को उपचुनाव होना है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए अबकी बार उपचुनाव का मतदान कार्य एक घंटे ज्यादा चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान का वक्त एक घंटा और बढ़ा दिया है। पहले सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित था लेकिन, तीन तारीख को होने वाला मतदान सुबह सात बजे शाम को छह बजे बजे तक चलेगा। पांच से छह बजे तक केवल कोरोना संक्रमित, बुखार, जुकाम व अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग वोट डालेंगे। इनके लिए मास्क, ग्लब्स व अन्य सुविधाएं बूथों पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। एक घंटा मतदान का वक्त बढ़ाया गया है। जिसके बारे में पीठासीन अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अंतिम घंटे में केवल कोरोना व अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग ही वोट डालेंगे।
विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी।