अमरोहा में असम की युवती से गैंगरेप, गर्भपात कराया; मांस खिलाने और मतांतरण की भी कोशिश
असम की रहने वाली एक हिंदू युवती से अमरोहा में गैंगरेप किया गया। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद जबरन गर्भपात भी कराया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अमरोहा। असम निवासी हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद जबरन गर्भपात कराया गया। निकाह के लिए आरोपित और स्वजन ने मतांतरण का दबाव बनाया। जबरन मांस खिलाया गया।
अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दी गई। पीड़ित युवती मंगलवार को किसी तरह पुलिस तक पहुंची। आरोपित फरमान, उसके भाई फैजान और जीजा सरफराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पांच वर्ष पहले फरमान केरल के तिरुवनंतपुरम में सैलून में काम करने गया था।
वहां उसकी मुलाकात मूलरूप से असम की रहने वाली हिंदू युवती से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। फरमान ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और संबंध बनाए। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता के अनुसार करीब छह माह पहले फरमान उसे अपने घर अमरोहा ले आया।
यहां फरमान और उसके स्वजन उस पर मतांतरण का दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि धर्म परिवर्तन किए बिना निकाह नहीं होगा। विरोध पर पीटा जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। फरमान के भाई ने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर बीएनएस की धारा 69 (झूठा वादा करके संबंध बनाने), 64(दुष्कर्म), 89 (सहमति के बिना गर्भपात), 352(जानबूझकर अपमान करने ) , 351(2)(आपराधिक धमकी) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवती के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।
