Move to Jagran APP

ब्लेड से गला काटने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता जोया पांच दिन पहले शराब पिला कर युवक का गला काटने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। घायल का उपचार मेरठ में चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 10:49 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 10:49 PM (IST)
ब्लेड से गला काटने का आरोपित गिरफ्तार
ब्लेड से गला काटने का आरोपित गिरफ्तार

जोया : पांच दिन पहले शराब पिला कर युवक का गला काटने के मामले में पुलिस ने एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। घायल का उपचार मेरठ में चल रहा है।

loksabha election banner

पांच दिन पहले कस्बा जोया के मुहल्ला इकबालनगर में टावर वाली गली के पास रहने वाले जलवीर सिंह के बेटे इश्तियाक को शराब पिला कर दो लोगों ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। हमला करने वाले उसके रिश्तेदार ही थे। हालत गंभीर होने पर परिजन इश्तियाक को बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले गए।

बुधवार को जलवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव इकौंदा निवासी सतीश कुमार व ब्राह्मणों वाली मंढै़या निवासी मनोज कुमार के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसका चालान कर दिया। दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घायल का उपचार अभी मेरठ में चल रहा है।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि जानलेवा हमले का एक आरोपित गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.