विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'न्याय नहीं मिला तो 3 बच्चों के साथ आत्महत्या कर लूंगी'... दबंगों से परेशान महिला ने वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:20 AM (IST)

अमरोहा के हसनपुर में एक महिला ने अपनी खरीदी हुई जमीन से बेदखल किए जाने का आरोप लगाया है। न्याय ...और पढ़ें

HighLights

  1. अमरोहा में महिला को खरीदी जमीन से बेदखल करने का आरोप।

  2. न्याय न मिलने पर तीन बच्चों संग आत्महत्या की धमकी दी।

  3. एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव छोटा माझरा आदमपुर निवासी सोमा पत्नी धर्मपाल का कहना है कि उन्होंने छह साल पहले गाटा संख्या 2508 में भूमि खरीद कर मकान बनाया था। जिसमें वह अपने परिवार के साथ रह रही थी। लेकिन गांव के ही तीन लोगों ने पिटाई करके उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपनी भूमि के कागज लेकर जिलाधिकारी, एसडीएम और लेखपाल के दर पर जाने के साथ ही 8-9 बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के भी चक्कर काट चुकी है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लखनऊ से लौटकर लेखपाल के पास पहुंची तो उनसे कहा गया कि आप मुख्यमंत्री योगी के पास गई थी तो उन्हीं से भूमि ले लो।

विवश होकर महिला ने अपनी वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की है। जिसमें वह भूमि के कागज दिखाते हुए अपने तीन बच्चों के साथ न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की बात कह रही है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि महिला की भूमि का मामला संज्ञान में नहीं है जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को अदालत ने सुनाई 25 साल की सजा, लगाया जुर्माना