विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा: 10 बीघा जमीन के विवाद में दादिया सास ने लोहे की मूसली से की पोत बहू की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Fri, 16 Oct 2026 04:46 PM (IST)

अमरोहा के बुखारीपुर गांव में 10 बीघा जमीन के विवाद में दादिया सास क्रांति ने अपनी पोत बहू पायल गिरि ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में घर में रसोई का काम कर रही पोत बहू पायल गिरि की दादिया सास क्रांति ने सिर पर लोहे की मूसली से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज खंगाली तो घटना का राजफाश हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार दोपहर पायल घर की रसोई में काम कर रही थी। उसकी वृद्धा दादी सास क्रांति पीछे से पहुंची और कपड़े से उसका मुंह दबाकर उसे बेहोश कर दिया।

इसके बाद लोहे की मूसली से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।

दीपक की शादी करीब एक वर्ष पहले सैदनगली क्षेत्र के गांव कुआडाली निवासी सतपाल की बेटी पायल के साथ हुई थी। दीपक की 27 सितंबर को जहर खाने से उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। पायल ने करीब दो माह की बेटी को पीछे छोड़ा है।

दीपक के दादा उमराव गिरी ने अपने बेटे राकेश की मृत्यु के बाद करीब 15 बीघा भूमि दीपक के नाम कर दी थी। उमराव गिरी की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी।

शादी के कुछ समय बाद दीपक ने पांच बीघा भूमि बेच दी थी। उसकी मृत्यु के बाद शेष दस बीघा भूमि पायल के नाम आने की बात बताई जा रही है। इसी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

 

आदमपुर के बुखारीपुर गांव में दादिया सास क्रांति के द्वारा पोत बहू पायल गिरि की लोहे की मुसली से वार कर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही हूं।

- अखिलेश भदोरिया, अपर पुलिस अधीक्षक, अमरोहा।


यह भी पढ़ें- गाड़ी-बंगला और सरकारी नौकरी... फिर भी ले रहे थे गरीबों का राशन! अमरोहा में 8,900 से ज्यादा कार्ड रद्द