Move to Jagran APP

टी-थ्री से एनीमियामुक्त जिला बनेगा अमरोहा, जानिए क्या है योजना Amroha News

एनीमिया मुक्त भारत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जनपद में विशेष अभियान के तहत जगह-जगह टी-3(टाक-ट्रेस ट्रीटमेंट) कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 09:50 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 09:50 AM (IST)
टी-थ्री से एनीमियामुक्त जिला बनेगा अमरोहा, जानिए क्या है योजना Amroha News
टी-थ्री से एनीमियामुक्त जिला बनेगा अमरोहा, जानिए क्या है योजना Amroha News

अमरोहा, जेएनएन। एनीमिया मुक्त भारत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जनपद में विशेष अभियान के तहत जगह-जगह टी-3(टाक-ट्रेस ट्रीटमेंट) कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इसमें एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को एनीमिया के प्रति जागरूक कर उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगी।

loksabha election banner

जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र के मैनेजर विपुल कुमार ने बताया कि एनीमियामुक्त भारत बनाने के लिए जनवरी से विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम से संबंधित हैं जो 31 मार्च 2020 तक चलेगा। इसमें चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग इससे जुड़े हैं। उन्होंने बताया जनवरी में गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच के लिए 20 व 21 जनवरी 2020 को टी-3 (टाक-ट्रेस-ट्रीटमेंट) शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच होगी। जांच में एनीमिया पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। 22 से 31 जनवरी को टी-3 कैम्प में चिह्नित गर्भवती महिलाओं से आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री व एएनएम घर-घर संपर्क कर आयरन की गोली खाने के बारे में जानकारी देंगी। इसके अलावा उन्हें चिकित्सकों से उपचार कराने की सलाह देंगी। उन्होंने बताया जिला अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी जाएगी। जिसमें नगरीय व ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट््स एवं गाइड, पंचायती राज, एनजीओ के पदाधिकारियों को कमेटी में शामिल किया जाएगा। यह सभी अभियान में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

किशोरियों को किया जाएगा जागरूक

अमरोहा : मैनेजर विपुल कुमार ने बताया कि स्कूल न जाने वाली 06 से 19 साल की किशोरियों के लिये जनवरी माह में अभियान चलाकर एनीमिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। किशोरियों को हर चार माह के लिए 450 ग्राम देशी घी, ढाई किलो काला चना, 500 ग्राम मसूर की दाल, एक किलो ज्वार दिया जाएगा। यह अभियान ब्लॉक स्तर पर चलेगा। इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री एनीमिया के प्रति किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को जागरूक करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.