Move to Jagran APP

खराब मौसम के कारण मनोज सिन्हा का अमरोहा दौरा रद

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का आज का कार्यक्रम रद हो गया है। उनको आज अमरोहा में सुबह तिगरी गंगा पार के गांव लठीरा में गुरु विश्राम व्रद्ध आश्रम आना था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 11:08 AM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 11:08 AM (IST)
खराब मौसम के कारण मनोज सिन्हा का अमरोहा दौरा रद
खराब मौसम के कारण मनोज सिन्हा का अमरोहा दौरा रद
style="text-align: justify;">अमरोहा (जेएनएन)। खराब मौसम का कहर आज तक जारी है। अमरोहा में खराब मौसम के कारण आज रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का कार्यक्रम रद हो गया है।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का आज का कार्यक्रम रद हो गया है। उनको आज अमरोहा में सुबह तिगरी गंगा पार के गांव लठीरा में गुरु विश्राम व्रद्ध आश्रम आना था। यहां पर उनको गधमुक्तेवर के आरोग्य केंद्र का उद्घाटन करना था। मनोज सिन्हा का यहां पर हेलीकॉप्टर से आने का कार्यक्रम था। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बरती जा रही सतर्कता को देखते हुए उनका कार्यक्रम रद कर दिया गया। अमरोहा के मंडी धनौरा सर्किल की सीओ मोनिका यादव ने कार्यक्रम निरस्त होने की पुष्टि की। इसके बाद लठीरा में लगाया गया पुलिस बल वापस कर दिया गया।  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.