विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी गंगा मेले की तैयारियां शुरू: 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी, सुरक्षा और सुविधाओं के बने खास प्लान

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:14 PM (IST)

अमरोहा में राजकीय गंगा तिगरी मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें 35-40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना ...और पढ़ें

तिगरी मेले की फाइल फोटो

तिगरी मेले की फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रत्येक सेक्टर में बनेगी पुलिस चौकी और टावर का कराया जाएगा निर्माण

  2. जिला पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनवाए जाएंगे 25 अस्थायी घाट

जागरण संवाददाता, अमरोहा। प्रशासन ने राजकीय गंगा तिगरी मेला की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार मेला क्षेत्र को 22 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। हर सेक्टर में चौकी व टावर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 25 अस्थायी घाटों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मेला को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। घाटों पर पथ प्रकाश व्यवस्था रहेगी ताकि रात में श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डाॅ. नितिन गौड़ ने तिगरी मेला की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा तिगरी मेला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक मेला है।

पिछले साल 30 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई थी। इस बार 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिए प्रत्येक व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई आदि व्यवस्था को पुख्ता रखना है। पिछले साल अस्थायी पुलिस लाइन में करीब 1100 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अबकी बार अधिक अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों को बुलाया जाएगा।

महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल व हैंडपंप की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से शुरू कर दिया जाए।

संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग की कार्य योजना तैयार कर लें और उन पर अमल शुरू करें। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। घाटों पर आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं।

सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें। इस मौके पर सीडीओ एके मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया, एसडीएम धनौरा शैलेश कुमार दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रीन फील्ड मेला बनाने को लगेंगे 6000 नर्सरी पौधे

मेला क्षेत्र में सड़क निर्माण, मततलीकरण, बेरीकेडिंग, लाइटिंग का काम जल्द शुरू होगा। मेला को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। ग्रीन फील्ड मेला बनाने के लिए छह हजार नर्सरी पौधे लगाए जाएंगे। 1500 सफाई कर्मियों की ड्यूटी मेला में लगेगी।

यह भी पढ़ें- वकील, गवाह से लेकर मेहर की रकम तक... अमरोहा में 155 साल पुराने रजिस्टर में दर्ज हैं पूर्वजों के निकाह की परतें