बागपत में अमरोहा के सिपाही की मौत, परिवार में मचा कोहराम Amroha news
बागपत जनपद में दोघट थाने की टिकरी पुलिस चौकी पर तैनात अमरोहा के रहने वाले सिपाही ने दारोगा की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अमरोहा: बागपत जनपद में दोघट थाने की टिकरी पुलिस चौकी पर तैनात अमरोहा के रहने वाले सिपाही ने दारोगा की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन रोते-बिलखते हुए मौके के लिए रवाना हो गए।
पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था
जनपद अमरोहा की हसनपुर तहसील के थाना सैदनगली के गांव तारारा निवासी परवीन कुमार वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था उसकी ड्यूटी इन दिनों टिकरी पुलिस चौकी बागपत में चल रही थी। गुरुवार सुबह परिजनों को प्रवीण कुमार की मौत होने की सूचना मिली। सुनते ही उनके होश फाख्ता हो गए। घर में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक परवीन अभी अविवाहित था। वह दो भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था। पता चलने पर मृतक के घर पर रिश्तेदार व ग्रामीणों की भीड़ जमा है। पिता राजेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।