विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इन मर्दों का क्या भरोसा...' स्कूल के बच्चों का वायरल नारा पड़ा भारी, अमरोहा शिक्षा विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 09 Oct 2026 11:27 AM (IST)

गजरौला के एक कंपोजिट विद्यालय के बच्चों का 'एक कचौड़ी, दो समोसा...' बोलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. बच्चों का 'एक कचौड़ी, दो समोसा' वीडियो वायरल हुआ।

  2. शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

  3. संबंधित गजरौला विद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जागरण संवाददाता, गजरौला। क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के बच्चों का ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा’ बोलते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित विद्यालय से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

मंगलवार देर शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए इस वीडियो में स्कूली ड्रेस पहने कुछ बच्चे एक कमरे में नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चे मजाकिया अंदाज में ट्रेंड कर रहे नारे को बोलते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से ही वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया जा रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

प्रसारित वीडियो गजरौला ब्लॉक क्षेत्र के पास के एक गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। मंगलवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अवकाश पर थीं। उनकी अनुपस्थिति में सहायक अध्यापिका के पास विद्यालय का चार्ज था। हालांकि, वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया और इसकी वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और फर्जी निकाह का शिकार बनी 15 वर्षीय नाबालिग, अब बेटे के हक के लिए भटक रही दर-दर

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आरती गुप्ता ने बताया कि प्रसारित वीडियो की जांच की जा रही है। संबंधित विद्यालय में पहुंचकर मामले की पड़ताल की जाएगी। विद्यालय से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'रूस का नागरिक बताकर झाड़ लिया पल्ला...' लापता अमरोहा के अक्षय की वापसी अब कानूनी अड़चन में फंसी