विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हसनपुर में वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, कुल्हाड़ी के वार से दारोगा घायल; वीडियो बनता देख आरोपी ने खुद को भी फोड़ा

Published: Sat, 12 Sep 2026 06:45 PM (IST)

हसनपुर में गैर जमानती वारंट तामील कराने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दारोगा जुगल किशोर ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस पर आरोपित ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें दारोगा जुगल किशोर घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने वीडियो बनाई तो आरोपित ने खुद पर भी हमला कर घायल कर लिया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

हसनपुर कोतवाली में तैनात दारोगा जुगल किशोर शुक्रवार को हमराही कांस्टेबल साहिल तथा पीआरडी के जवान महेंद्र सिंह को साथ लेकर रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार में आरोपित अताउल्लाह के घर न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट तीन अमरोहा से जारी वाद संख्या 103/15, अपराध संख्या 119/2004 धारा 436 में एनबीडब्ल्यू वारंट लेकर दो बजकर 20 मिनट पर पहुंचे थे।

आरोप है कि पुलिस टीम को देखकर आरोपित कमरे में बंद हो गया। दरवाजा खुलवाने को कहने पर काफी देर बाद खोला और हाथ में कुल्हाड़ी लेकर गाली-गलौज करते हुए दारोगा पर वार किया।

दारोगा ने पीछे हटकर खुद को बचाया लेकिन इतने में ही दूसरी बार पेट पर कर दिया जिसमें वह घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने वीडियो बनाई तो आरोपित ने नंगा होकर अपने सिर पर वार करते हुए खुद को भी घायल कर लिया।

पुलिस टीम का आरोप है कि आरोपित के इस कृत्य में उसके बेटे सैफ उल्लाह ने भी पिता का सहयोग किया। इसके बाद पुलिस ने रहरा थाने पहुंचकर पिता पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

यह भी पढ़ें- अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे: 146 किमी लंबे रूट के लिए जमीन खरीद तेज, 52 गांवों के किसानों को राहत