2 महीने का बिल ₹1200, फिर भी एलपीजी नहीं छोड़ रहे लोग! पीएनजी इस्तेमाल करने वालों ने बताई सच्चाई
अमरोहा के बुढ़नपुर गांव में पीएनजी कनेक्शन होने के बावजूद कई उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर रख रहे हैं। इसका मुख्य कारण ...और पढ़ें

बुढ़नपुर गांव में पीएनजी गैस चूल्हे पर चाय बनातीं रेशम फहीम और एक घर के बाहर लगा टोरेंट गैस पीएनजी का मीटर जागरण
जागरण संवाददाता, अमरोहा। रसोई गैस की जरूरतों को पूरा करने के लिए जहां शहरों और गांवों में पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की सुविधा का विस्तार हो रहा है, वहीं कई उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन मिलने के बाद भी अपना पुराना एलपीजी सिलिंडर कनेक्शन खत्म नहीं करा रहे हैं। जनपद में 4,55,885 घरेलू एलपीजी कनेक्शनधारक हैं। इनमें 1,61,216-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारक हैं।
जनपद के सात बुढ़नपुर, चौधरपुर, पायंती, दीपपुर, पायंती खुर्द, करनपुर, सहसपुर गांवों में मुरादाबाद से टोरंटो कंपनी द्वारा प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है। इन गांवों की आबादी करीब 30 हजार है जबकि, पीएनजी कनेक्शनधारकों की संख्या करीब 1500 है।
सुबह 11 बजे दैनिक जागरण टीम बुढ़नपुर गांव पहुंची। यहां पर पता किया तो मुरादाबाद से पीएनजी आपूर्ति होती है। करीब चार हजार की आबादी गांव की है लेकिन, यहां पीएनजी कनेक्शनों की संख्या करीब 101 है।
पूछने पर अशरद अली ने बताया कि कभी कभार पीएनजी आपूर्ति बंद हो जाती है। एलपीजी सिलिंडर होने से कोई टेंशन दिमाग में नहीं रहती है। 11:30 बजे टीम हाईवे किनारे पहुंची तो यहां सुरेंद्र सिंह मिले।
एलपीजी सिलिंडर कनेक्शन सरेंडर करना है, इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। नियमों के बारे में लोगों को बताना बेहद जरूरी है। इसमें आपूर्ति बंद होने की टेंशन नहीं होती है। इसी तरह की बात अख्तर अहमद और जीशान ने भी बताई।
मैंने तीन साल पहले पीएनजी आपूर्ति का कनेक्शन लिया था। परिवार में करीब एक दर्जन सदस्य हैं। पहले दो महीने में एलपीजी के तीन सिलिंडर खर्च हो जाते थे, जबकि अब पीएनजी गैस से खाना बनाने में काफी सहूलियत है। दो महीने का बिल करीब 1200 से 1600 रुपये तक आता है। - सुरेश सागर, बुढ़नपुर।
तीन साल पहले टोरेंट कंपनी के कर्मचारियों ने गांव में आकर पीएनजी कनेक्शन के लिए सर्वे किया था। उसी समय हमने भी कनेक्शन करा लिया। अब परिवार में रसोई का पूरा काम पीएनजी चूल्हे पर ही किया जाता है। इससे बार-बार एलपीजी सिलेंडर भरवाने की परेशानी से भी राहत मिली है। - फहीमउद्दीन, अध्यक्ष पर्यावरण सुरक्षा संस्थान बुढ़नपुर।
दो साल पहले पीएनजी गैस का कनेक्शन कराया था। दो महीने में करीब 2400 रुपये तक बिल आ जाता है। कभी-कभी गैस की आपूर्ति एक घंटे तक बाधित हो जाती है, जिससे परेशानी होती है। इसलिए एलपीजी सिलिंडर भी रखा है। - इकबाल जहां, बुढ़नपुर।
पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद काफी राहत मिली है। दो महीने में करीब 1100 से 1200 रुपये तक का बिल आता है। जिसे आनलाइन जमा कर देते हैं। फिलहाल घर में भवन निर्माण का काम चलने के कारण कनेक्शन बंद करा दिया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोबारा पीएनजी की आपूर्ति शुरू करा लेंगे। - रईस अहमद, बुढ़न
