विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धान खरीद शुरू पर पहले ही दिन पोल खुली: कहीं ताला, कहीं कर्मचारी गायब; 17% से ज्यादा नमी हुई तो नहीं बिकेगा धान

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:49 PM (IST)

अमरोहा में धान खरीद शुरू होने के पहले दिन ही क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं सामने आईं, जहां कई केंद्र बंद ...और पढ़ें

हसनपुर मंडी समिति में खुला राजकीय धान क्रय केंद्र। जागरण

हसनपुर मंडी समिति में खुला राजकीय धान क्रय केंद्र। जागरण

HighLights

  1. इलेक्ट्रानिक कांटा भी धान क्रय केंद्रों पर नहीं हो पाए स्थापित

जागरण टीम, अमरोहा। जनपद में धान खरीद शुरू हो गई है। 14 केंद्रों पर तीन एजेंसियां खाद्य विभाग, पीसीएफ व पीसीयू धान खरीदेंगी। आंखों की स्कैनिंग कर किसानों से 2441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।

पिछले साल 2370 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीद हुई थी। इस बार मूल्य में 71 रुपये की बढ़ोतरी की है। सोमवार को धान खरीद का पहला दिन था।

अमरोहा मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर कर्मचारियों से बातचीत करते जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजय सिंह। सौ़ स्वयं

दैनिक जागरण ने क्रय केंद्रों की पड़ताल की तो अलग ही नजारा देखने को मिला। कहीं बैनर लटकाकर कर्मचारी केंद्रों से गायब हो गए तो कहीं ताला लटका मिला।

इलेक्ट्रानिक कांटा भी क्रय केंद्रों पर स्थापित नहीं हो पाया। शाम तक किसी भी केंद्र पर धान नहीं खरीदा जा सका। यानी प्रथम दिन ही सन्नाटा छाया रहा।

क्रय केंद्र पर लटका मिला ताला

गजरौला। पूर्वाह्न करीब 11 बजे दैनिक जागरण की टीम कस्बा स्थित धान क्रय केंद्र पर पहुंची। यहां क्षेत्रीय विपणन अधिकारी का कार्यालय भी है।

गजरौला स्थित धान क्रय केंद्र पर लगा ताला। जागरण

कार्यालय से भी कर्मचारी नदारद मिले। इसके अलावा क्रय केंद्र पर बैनर था और न ही कर्मचारी। पूरी तरह खामोशी छाई थी। किसान भी कोई नजर नहीं आया।

धान खरीद के नाम पर क्रय केंद्र पर लगा सिर्फ बैनर

हसनपुर। दोपहर 12 बजे टीम हसनपुर मंडी समिति में आरएफसी के धान क्रय केंद्र पर गई। यहां पर सिर्फ बैनर लगाया गया था। पहले दिन धान की खरीद के लिए न तो कांटा लगाया गया।

12JPN_17_12102026_342.JPG

साथ ही वहां पर कोई कर्मचारी मौजूद मिला। क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा होने की वजह से कोई किसान भी धान लेकर वहां पर नहीं पहुंचा।

धान क्रय केंद्र पर दिखा सन्नाटा

अमरोहा। मंडी समिति में टीम सवा बजे पहुंची। यहां बैनर लगा हुआ था लेकिन, कोई भी किसान मौजूद नहीं था। न ही कांटा स्थापित किया गया था। मंडी में अमरोहा के अलावा नौगावां सादात का धान क्रय केंद्र भी स्थापित किया गया है।

17 प्रतिशत से अधिक नमी... तो धान नहीं लेंगी एजेंसियां

अमरोहा। पहले दिन धान खरीद की रफ्तार और क्रय केंद्रों की स्थिति जानने के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजय सिंह निरीक्षण पर निकले। उन्होंने अमरोहा मंडी समिति में स्थापित अमरोहा व नौगावां सादात क्रय केंद्र का जायजा लिया।

हसनपुर मंडी समिति में बारिश से भीगी धान की बोरियां। जागरण

कर्मचारियों को प्रत्येक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से अपील की कि धान को अच्छी तरीके से सुखाकर ही केंद्रों पर लाएं क्योंकि 17 प्रतिशत से अधिक नमी हुई तो उसको खरीदा नहीं जाएगा।

अधिक नमी का धान 20 दिन में ही काला पड़ जाता है। साफ-सफाई के लिए केंद्रों पर डस्टर मशीनें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हुई है। चूंकि, अभी वर्षा हुई है। अभी सप्ताहभर का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा की इस टीचर का कमाल: 16 साल की 'तपस्या' से कस्तूरबा स्कूल को बनाया नेशनल स्टार, मिलीं ये बड़ी उपलब्धियां