Move to Jagran APP

Amroha News: मुंडन संस्कार से लौट रहे बाइक सवार की मौत, एक घायल

नाती के मुंडन संस्कार से घर लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। जबकि उनके साथ बाइक पर बैठे रिश्तेदार घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyThu, 25 May 2023 01:19 PM (IST)
Amroha News: मुंडन संस्कार से लौट रहे बाइक सवार की मौत, एक घायल
मुंडन संस्कार से लौट रहे बाइक सवार की मौत, एक घायल

जागरण संवाददाता, अमरोहा: नाती के मुंडन संस्कार से घर लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। जबकि उनके साथ बाइक पर बैठे रिश्तेदार घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रिश्तेदार के साथ बाइक पर थे सवार

हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सतेड एतमाली में प्रह्लाद सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी की ससुराल आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव छोटा मझरा में है। बुधवार को प्रह्लाद सिंह के धेवते का मुंडन संस्कार था। लिहाजा वह बेटी के घर गए थे। वापस लौटते समय गांव सिरसा गुर्जर निवासी रिश्तेदार राधेश्याम के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे।

हादसे में एक की मौत और एक घायल

दोनों जब आदमपुर रोड पर सिराज के भट्ठे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रह्लाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राधेश्याम गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आदमपुर प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भतीजे लालमन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।