Move to Jagran APP

Amroha Monkey Attack : बंदरों के हमले में महिला की मौत, छत पर टहलते समय बंदरों के झुंड ने किया था हमला

Amroha Monkey Attack अमरोहा में आए दिन बंदर हमला करके किसी ने किसी को घायल कर रहे हैं या उनकी जान ले रहे हैं। रविवार की सुबह भी ऐसा ही हुआ। छत पर टहल रही एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Samanvay PandeyPublished: Sun, 02 Oct 2022 05:04 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 05:04 PM (IST)
Amroha Monkey Attack : बंदरों के हमले में महिला की मौत, छत पर टहलते समय बंदरों के झुंड ने किया था हमला
Amroha Monkey Attack : बंदर के हमले में जान गंवाने वाली महिला कमलेश शर्मा का फाइल फोटो। स्वजन

जागरण संवाददाता, अमरोहा। Amroha Monkey Attack : अमरोहा में आए दिन बंदर हमला करके किसी ने किसी को घायल कर रहे हैं या उनकी जान ले रहे हैं। रविवार की सुबह भी ऐसा ही हुआ। छत पर टहल रही एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए महिला भागी तो छत से नीचे गिर गई। इससे महिला की मौत हो गई।

loksabha election banner

घर की छत पर टहल रही थी महिला

घटना अमरोहा जनपद के हसनपुर में हुई। हसनपुर में सुबह को छत पर टहलते हुए अचानक बंदरों के हमला करने पर महिला छत से नीचे गिर गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में गम का माहौल है। नगर के मुहल्ला राजपूत कालोनी निवासी हरिओम शर्मा की पत्नी कमलेश शर्मा 50 वर्ष रविवार सुबह करीब पांच बजे छत पर टहल रही थी। तभी घटना हुई।

बंदरों ने अचानक हमला किया

छत पर टहलते समय अचानक बंदरों का झुंड आ गया और महिला पर हमला करने का प्रयास किया। बंदरों से डर कर वह छत से नीचे गिर गई। जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है।

बंदरों के हमले से लोगों में आक्रोश

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि बंदरों के हमले में महिला की मौत होने की जानकारी नहीं है। उधर, बंदरो के आए दिन हो रहे हमले से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आए दिन लोग बंदरों के हमले का शिकार हो रहे हैं। लेकिन अधिकारी इन बंदरों को पकड़ने का कोई इंतजाम नहीं कर रहे।

गजरौला में लाठी-डंडे से युवक को पीटा

गजरौला के गांव कटाई में दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष के गई लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटकर युवक का सिर फोड़ दिया। मामले की तहरीर थाने में दे दी गई है। गांव निवासी आसिम का कहना है कि उसके ही गांव के तौकीर से विवाद हो गया।

आरोप है कि तौकीर के तीन पुत्र तहसीर, तनसौर व तहजीब ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दे दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.