विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमिका ने नंबर किया ब्लॉक, तो तहसील की टंकी पर चढ़ा प्रेमी; बोला- 'शादी कराओ तभी उतरूंगा'

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:02 PM (IST)

अमरोहा के गुलड़िया गांव में एक युवक प्रेमिका द्वारा नंबर ब्लॉक करने और बात न करने से नाराज होकर पानी ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. पुलिस बोली- आरोपित को भेजा जाएगा जेल

जागरण संवाददाता, अमरोहा। नौगावां सादात के गांव गुलड़िया में मंगलवार को चर्चा में आया टंकी प्रकरण गुरुवार को भी एक बार फिर चर्चा में आ गया। आज मंडी धनौरा के गांव देवीपुरा निवासी युवक जितेंद्र शाम पांच बजे टंकी पर चढ़ गया। उसका कहना था कि प्रेमिका ने उसका नंबर ब्लाक कर दिया है तथा बात नहीं कर रही है।

वह उससे शादी करना चाहता है। युवक को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंची तथा युवक को समझा कर लगभग आधा घंटा बाद टंकी से नीचे उतारा।

दरअसल मंगलवार को गांव गुलड़िया में बेटे के हत्यारोपितों का मकान ध्वस्त कराने की मांग को लेकर कीर्तिपाल सिंह गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ गए थे। लगभग नौ घंटा बाद उन्हें नीचे उतारा जा सका था।

उस प्रकरण के बाद गुलड़िया की टंकी काफी चर्चा में रही थी। जबकि इससे दो दिन पहले मंडी धनौरा के गांव कैसरा में भी महिला टंकी पर चढ गई थी। अब गुलड़िया में तो पुलिस ने जिस टंकी पर कीर्तिपाल चढ़े थे वहां चौकीदार बैठा दिया है।

परंतु गुरुवार को मंडी धनौरा के गांव देवीपुरा निवासी युवक जितेंद्र शाम पांच बजे तहसील परिसर में बनी टंकी पर चढ़ गया तथा शोर मचाने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख लोगों की भीड़ लग गई।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भी पहुंच गए। युवक से बात की तो उसने बताया कि वह प्रेमिका की वजह से टंकी पर चढा है। उसकी प्रेमिका पास के गांव की रहने वाली है।

बताया कि सालभर पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी तथा बाद में प्रेम प्रसंग शुरु हो गया था।अब बीते 25 दिन से वह बात नहीं कर रही है। मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया है। बताया कि वह शादी करना चाहता है।

प्रेमिका के स्वजन से शादी के लिए हां कराओ तब टंकी से उतरेगा। लगभग आधा घंटा बाद समझा कर पुलिस ने उसे नीचे उतार लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि युवक को थाने लाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: सपा विधायक के रिश्तेदार समेत 9 प्रशासक फंसे, बिना अनुमति उड़ाए 26 लाख रुपये; DM ने भेजा नोटिस