विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में केरल की युवती से दुष्कर्म, जबरन मांस खिलाने और मतांतरण का प्रयास

Published: Wed, 27 May 2026 02:58 PM (IST)

अमरोहा में केरल की एक युवती ने फरमान नामक युवक पर दुष्कर्म, जबरन मांस खिलाने और मतांतरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. केरल की युवती से दुष्कर्म और मतांतरण का आरोप।

  2. आरोपी फरमान ने जबरन मांस खिलाया, गर्भपात कराया।

  3. अमरोहा पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। थाना व कस्बा बछरायूं के मुहल्ला बकाबाद निवासी फरमान पांच साल पहले केरल के तिरुवंतपुरम में सैलून पर काम करने गया था। वहां पर उसकी मुलाकात हिंदू युवती से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। फरमान ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो बना ली।

चार महीना पहले फरमान युवती को अपने साथ घर ले आया। आरोप है कि यहां पर घर लाकर फरमान ने शादी नहीं की तथा उसे जबरन मांस खिलाया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया।

युवती का आरोप है कि उस पर मतांतरण का दबाव बनाया जा रहा था। अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने की धमकी दी जाती थी। युवती विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

मंगलवार को किसी तरह से युवती घर से निकल कर एसपी दफ्तर पहुंची तथा वहां शिकायती पत्र दिया था, जिसके आधार पर बछरायूं पुलिस ने प्रेमी फरमान, उसके भाई फैजान व सरफराज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि युवती के स्वजन से संपर्क किया गया है। उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।