'वियाग्रा खाई थी, गलती हो गई...' अमरोहा में मादा कुत्ते के साथ घिनौनी हरकत पर पकड़ा गया 3 बच्चों का पिता, दिया अजीब तर्क
अमरोहा के हसनपुर में एक अधेड़ व्यक्ति ने मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जिसका वीडियो वायरल होने के ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, हसनपुर (अमरोहा)। शक्तिवर्धक दवा के नशे ने एक अधेड़ से ऐसी शर्मनाक हरकत करा दी, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए। नगर के मोहल्ला कंकर वाला कुआं में 50 वर्षीय व्यक्ति ने मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।
पूरी वारदात पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के अनुसार, घटना करीब पखवाड़ा पहले की है।
मोहल्ले के एक युवक के व्हाट्सएप पर यह वीडियो आया, जिसमें शकील उर्फ पप्पू नाम का व्यक्ति कुत्ते के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा था। युवक ने वीडियो पुलिस को सौंपा।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि आरोपित शकील उर्फ पप्पू निवासी कंकर वाला कुआं, तीन बच्चों का पिता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अजीबोगरीब दलील दी।
आरोपित ने कहा कि उसने शक्तिवर्धक दवा वियाग्रा खा ली थी, जिसके असर में उससे यह गलती हो गई। पुलिस ने उसके बहाने को सिरे से खारिज करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है।
