विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतांतरण की आशंका में अस्पताल संचालक समेत 7 पर प्राथमिकी, पर 'लापता' युवती के वीडियो ने मोड़ दी जांच

Published: Mon, 20 Jul 2026 04:01 PM (IST)

हसनपुर में एक दलित युवती के लापता होने पर उसके स्वजन ने अस्पताल संचालक पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए ...और पढ़ें

हसनपुर में अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता और युवती का परिवार।

हसनपुर में अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता और युवती का परिवार।

HighLights

  1. अस्पताल के बाहर अनुसूचित जाति की युवती के स्वजन ने दिया धरना

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। 24 वर्षीय दलित युवती के स्वजन ने बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के बाद एक अस्पताल संचालक पर मतांतरण कराने की आशंका जताते हुए अस्पताल के बाहर धरना दिया। पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सैदनगली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी 24 वर्षीय युवती के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ने पूर्व में एएनएम का कार्य किया था। सात जुलाई को बेटी घर से आई थी और गायब हो गई।

हसनपुर में रहरा संभल बाईपास पर स्थित एक अस्पताल के संचालक पर प्रलोभन देकर जबरन मतांतरण कराने की आशंका जताते हुए सीओ पंकज कुमार त्यागी को तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक अट्टन, शाहनवाज, नाजरीन और जुनैद को नामजद करते हुए दो से तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उधर युवती के परिवार के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरना देते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया।

उधर युवती ने अपनी वीडियो जारी कर धर्मांतरण के आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया है। उसका कहना है कि वह शादीशुदा है और पति से विवाद चल रहा है।

इसी बीच परिवार के लोग जबरन दूसरी जगह शादी करने को दबाव बना रहे हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 30 साल बाद भी नहीं तय हो पाया कि यह गांव मेरठ में है या अमरोहा में, 1000 बीघा जमीन पर फंसा पेंच