अमरोहा में ट्रेन की चपेट में आकर चार पशुओं की मौत, राजधानी एक्सप्रेस 30 मिनट रुकी रही
अमरोहा के कांकाठेर गांव में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत हो गई, जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है।

राजधानी एक्सप्रेस। (तस्वीर- फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अमरोहा। क्षेत्र के गांव कांकाठेर में ट्रेन की चपेट में आकर चार भैंस की जान चली गई। घटना के वक्त भैंस घास चरते-चरते रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई थीं। चार भैंसों की कीमत लगभग चार लाख बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद राजधानी एक्सप्रेस 30 मिनट तक खड़ी रही।
क्षेत्र के गांव कांकाठेर में किसान विक्रम सिंह का परिवार रहत है। वह मवेशी पालते हैं तथा दूध का कारोबार करते हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे विक्रम सिंह की बेटी सोनम चार भैंस लेकर उन्हें चलाने गई थी। चूंकि इन दिनों कांकाठेर रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। लिहाजा फाटक बंद है।
सोनम भैंसों को लेकर उधर से गुजर रही थी। दोपहर लगभग 12:30 बजे चार भैंस चरते हुए रेलवे लाइन पर पहुंच गईं। उसी दौरान दिल्ली से मुरादाबाद दिशा में जा रही राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर चारों भैंस की मौत हो गई। हादसा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ट्रेन भी ठहर गई।सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ के साथ ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृत भैंसों के शव को रेलवे ट्रैक से हटवा कर लगभग आधा घंटा बाद ट्रेन को आगे भेजा गया।
चारों भैंसों की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया है कि ट्रैक से पशुओं को हटवा कर ट्रेन को रवाना किया गया है। लगभग 30 मिनट ट्रेन खड़ी रही थी।
यह भी पढ़ें- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 13 जुलाई को करेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, 70% कम होगा ट्रैफिक का दबाव
