विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा से अबू धाबी भेजी मिर्च, नमूना पास-निर्यात शुरू; आम से बने रिश्ते अब सब्जी के लिए खुले द्वार

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:17 PM (IST)

अमरोहा से संयुक्त अरब अमीरात को हरी मिर्च, करेला, भिंडी और लौकी का निर्यात शुरू हो गया है, जिससे व्यापारिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं।

हसनपुर से अबू धाबी भेजी गई हरी मिर्च। सौ. व्यापारी

हसनपुर से अबू धाबी भेजी गई हरी मिर्च। सौ. व्यापारी

HighLights

  1. अमरोहा से हरी मिर्च, करेला, भिंडी, लौकी का निर्यात शुरू।

  2. संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापारिक रिश्ते हुए और मजबूत।

  3. किसानों को सब्जियों का उचित दाम मिलने से खुशी।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में आम भेजकर बंधी व्यापारिक रिश्तों की डोर अब और मजबूत हो गई है। हसनपुर की अमिया फार्म फ्रेश फर्म ने हरी मिर्च, करेला, भिंडी व लौकी का निर्यात शुरू कर दिया है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भेजे गए सब्जी के सैंपल पास होते ही निर्यात के लिए द्वार खुल गए हैं।

भारत और यूएई के व्यापारिक रिश्तों में मिठास अमरोहा का आम भेजकर शुरू हुई थी। सीजन में आम निर्यात करने वाली फर्म ने वहां के व्यापारियों से अपने रिश्ते और मजबूत करते हुए अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में यहां की करीब 700 किलोग्राम भिंडी, सौ किलोग्राम करेला तथा दो सौ किलोग्राम लौकी तथा एक हजार किलोग्राम हरी मिर्च का सैंपल भेजा गया था। सैंपल पास होने पर सब्जी का निर्यात खुल गया है।

2.80 किलोग्राम का मिर्च का बैग 35 से 40 दिरहम यानी भारत के 900 से एक हजार रुपये में बिक रहा है। इसी तरह से चार किलोग्राम का भिंडी, करेला अथवा लौकी का बैग वहां पर भारत के 700 से 800 रुपये में बिक रहा है। उल्लेखनीय है कि यहां की सब्जी का यूएई में निर्यात होने से सब्जी उगाने वाले किसानों को सब्जी का उचित दाम मिलने लगेगा। इससे किसानों में भी हर्ष की लहर दौड़ रही है।

अमिया फार्म फ्रेश फर्म के एक्सपोर्टर इशांत सैनी ने बताया कि आम के बाद सब्जी के लिए भी यूएई के द्वार खुल गए हैं। एक सप्ताह में दो बार यहां से सब्जी का निर्यात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 6013 प्रजाति की हरी मिर्च का सैंपल भेजा गया था। जिसके पास होने पर बुधवार को 1200 किलोग्राम हरी मिर्च भेजी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।