विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में तीन महीने में ही दहेज के कारण टूटी शादी की डोर, पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:56 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 04:12 PM (IST)

अमरोहा में दहेज के दानव के कारण एक शादी तीन महीने के भीतर ही टूट गई। विवाहिता ने पति समेत ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. तीन महीने में दहेज के कारण शादी टूटी।

  2. पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप।

  3. 10 लाख नकद और कार की मांग की गई।

संवाद सहयोगी, गजरौला। तीन महीने के भीतर ही दहेज के दानव के कारण एक शादी टूट गई। विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दहेज में 10 लाख रूपये नकद व एक कार की मांग करते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव चौहड़पुर माफी निवासी अलका नामक युवती की शादी हाल ही में 8 जुलाई 2026 को नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी शुभम से हुई थी। शादी में मोटरसाइकिल सहित अन्य सभी व्ययाें में करीब 20 लाख का व्यय अलका के स्वजनों द्वारा किया गया था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद पति और ससुराल पक्ष ने अलका का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। दहेज में 10 लाख रूपये नकदी व एक कार की मांग पूरी न होने पर अलका के साथ मारपीट की गई।

10 अगस्त को उसे घर से भी निकाल दिया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर स्वजन को परी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद 16 सितंबर को पंचायत भी हुई, जिसमें पीड़िता के स्वजनों ने दहेज की मांग पूरी करने से मना कर दिया और पीड़िता के द्वारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुभम, मुनेश देवी, कृष्णपाल व नीतू देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में फिर दो सचिवों की ID हैक करने की कोशिश, 17 राज्यों में जारी हुए थे 498 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र