विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 15 राउंड फायरिंग से दहशत: थार और स्कॉर्पियो को बनाया निशाना, बाल-बाल बचे दो लोग

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:01 PM (IST)

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अमरोहा के पास सोमवार रात बाइक सवार हमलावरों ने मंदीप की थार और तेजेंद्र की स्कॉर्पियो पर ...और पढ़ें

रजबपुर थाने में खड़ी थार व स्कार्पियो, जिन पर की गई थी फायरिंग

रजबपुर थाने में खड़ी थार व स्कार्पियो, जिन पर की गई थी फायरिंग

जागरण संवाददाता, अमरोहा। पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए बाइक सवार हमलावरों ने सोमवार देर रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पहले गांव खजूरी निवासी मंदीप की थार तो बाद में गांव निपनिया निवासी तेजेंद्र की स्कार्पियो पर ताबडतोड़ फायरिंग की। एक के बाद एक पिस्टल से लगभग 15 फायर कर सनसनी फैला दी।

गोलियां दोनों कार के शीशे तोड़त हुए आरपार हो गई।गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। इस घटना में दो युवकों को नामजद किया गया है तथा एक अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

यह घटना सोमवार रात रजबपुर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव झनकपुरी में हुई। गांव खजूरी निवासी मंदीप कुमार फ्लाईओवर के नीचे अपनी थार खड़ी कर उसमें बैठे थे। उनके आगे गांव निपनिया निवासी तेजेंद्र उर्फ नेमपाल की स्कार्पियो खड़ी थी।

वह भी कार में ही बैठे थे। लगभग 11 बजे जोया की तरफ से आए बाइक सवार तीन हमलावरों ने थार को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली थार के शीशे को तोड़ती हुई आरपार हो गई। जबकि ने मंदीप ने नीचे झुक कर खुद को बचाया।

अभी आगे खड़ी कार में बैठे तेजेंद्र कुछ समझ पाते हमलावरों ने उनकी कार पर भी फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी कार के शीशे को तोड़ती हुई निकल गई। इस दौरान हमलावर हवाई फायरिंग भी करते रहे।

तेजेंद्र ने स्कार्पियो को वहां से दौड़ाया तो हमलावर उनका पीछा करते हुए लगातार हवाई फायरिंंग करते रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावरों ने लगभग 15 फायर कर सनसनी फैला दी तथा गजरौला की तरफ फरार हो गए।

पहले तो आसपास के लोग दहशत के चलते घटनास्थल पर नहीं पहुंचे, लेकिन मामला शांत होने पर भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर आ गई थी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।

थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि तेजेंद्र की तहरीर पर वंश निवासी मझोला थाना गजरौला व प्रीतमान निवासी शहबाजपुर पट्टी को नामजद किया गया है तथा एक अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना के पीछे सालभर पहले मंदीप के भतीजे हिमांशु से आरोपितों का विवाद होना सामने आया है। सारे मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर शमी के बाद अब भाई कैफ विवादों में: शादी का झांसा देने के आरोप में FIR दर्ज, अमरोहा का चर्चित परिवार फिर सुर्खियों में