विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लचर ऑनलाइन सिस्टम पर साइबर स्ट्राइक, शासनादेश और खाली पन्नों के सहारे बन गए सैकड़ों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 25 Oct 2026 03:38 AM (IST)

अमरोहा में साइबर अपराधियों ने ग्राम पंचायत सचिवों की आईडी हैक कर 1820 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए, जिससे ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. साइबर अपराधियों ने ग्राम पंचायत सचिवों की आईडी हैक की।

  2. अमरोहा में 1820 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए।

  3. ऑनलाइन सरकारी व्यवस्था की कमजोरियां उजागर हुईं इस घटना से।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। साइबर अपराधियों ने ग्राम पंचायत सचिवों की आइडी हैक कर केवल फर्जी जन्म प्रमाण ही नहीं जारी किए, लचर आनलाइन सरकारी व्यवस्था को भी आइना दिखाया। जोया और मंडी धनौरा की पांच ग्राम पंचायतों की आइडी से तीन दिन में जारी 1820 फर्जी प्रमाण पत्र की जांच में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है।

आरोपितों ने उच्चाधिकारियों व अन्य संस्तुति पत्रों की जगह आवश्यक पोर्टल पर कोरे कागज लगाए तो कहीं शासनादेश ही अटैच कर दिया। जोया के तोफापुर में ग्राम सचिव की आइडी से छह व सात अक्टूबर को 17 राज्यों के 498 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए।

वहीं, मंडी धनौरा में मुसल्लेपुर, बाखरपुर, सैदपुर व मोहम्मदपुर पट्टी के सचिव की आइडी पांच अक्टूबर को हैक कर 1322 फर्जी प्रमाण पत्र बने। उन्हें 21 अक्टूबर यानी 17 दिन बाद इसका पता चला।

यह भी पढ़ें- शादी का वादा कर मुकरा आरोपित, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रद की जमानत, एसएसपी को लगाई फटकार

जोया व मंडी धनौरा के मामलों में जालसाजों ने संस्तुति पत्रों की जगह ही कोरे कागज व शासनादेश लगाए। स्वास्थ्य विभाग ने भले ही सभी आइडी लाक कर दीं। लेकिन, व्यवस्था पर कई सवाल बरकरार है।