विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का टोटा: 23 में से अधिकांश गायब, बिना ड्यूटी वेतन की तैयारी

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:20 PM (IST)

अमरोहा के सरकारी अस्पतालों में दो माह पहले अनुबंध पर तैनात किए गए 23 में से अधिकांश डॉक्टर ड्यूटी से ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. जनप्रतिनिधियों से सीएमओ पर दबाव बनवाकर पास के ही अस्पताल में तैनाती पर अड़े

जागरण संवाददाता, अमरोहा। सरकारी अस्पतालों में दो साल के अनुबंध तैनात अधिकांश चिकित्सक गायब है। वह ड्यूटी पर आ ही नहीं रहे हैं। इसका कारण है कि चिकित्सकों को मनमर्जी वाले पास के अस्पताल में तैनाती नहीं मिली है। वह जनप्रतिनिधियों से सीएमओ को काल कराकर अपनी मर्जी के अस्पतालों में तैनाती का दबाव बना रहे हैं। जिससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है।

दरअसल, जिले में स्वीकृत पदों के सापेक्ष पहले से ही चिकित्सकों का भारी टोटा बना हुआ है। जिसमें सीएचसी-पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। सीएमओ भी बराबर शासन काे पत्र व्यवहार कर चिकित्सकों की मांग करते चले आ रहे हैं।

शासन ने दो माह पूर्व दो साल के अनुबंध पर 23 चिकित्सकों को भेजा था। जिसमें सीएमओ डा. रमाकांत सागर को अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती के निर्देश दिए गए थे।

तभी से नये चिकित्सकों ने अपने पास वाले अस्पतालों में तैनाती के लिए साठगांठ शुरू कर दी थी, लेकिन सीएमओ ने जिन अस्पतालों में चिकित्सक कम थे, उन्हीं में तैनात किया था।

मगर हैरत की बात यह है कि इनमें से दो-तीन चिकित्सकों को छोड़कर अन्य कोई भी चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। स्वास्थ्य विभाग शिकायत के बाद भी चुपचाप है।

आरोप है कि चिकित्सक जन प्रतिनिधियों से काल कराकर सीएमओ से पास के ही अस्पताल में अपनी तैनाती का दबाव बना रहे हैं। सीएमओ डाॅ. रमाकांत सागर ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बिना ड्यूटी के वेतन देने की तैयारी

अनुबंध वाले चिकित्सकों दो वेतन पर रखा गया है। इसमें खास बात यह है कि जहां यह चिकित्सक तैनात है वहां के चिकित्साधिकारी
उनका वेतन भुगतान के लिए भी पत्र भेज दिया है।

जिसमें सीएमओ ने वेतन बनाने के निर्देश दिए थे। सवाल इस बात का है कि जब ड्यूटी पर ही नहीं आ रहे तो उन्हें किस बात का वेतन भुगतान किया जा रहा है।

अनुबंध पर इन चिकित्सकों की हुई थी तैनाती


डाॅ. असमीत नेगी की पीएचसी शेरपुर, डाॅ. रोशन लाल की पीएचसी कमेलपुर, डाॅ. प्रीति अग्रवाल की सीएचसी हसनपुर, डाॅ. शिवानी चौधरी की बछरायूं संयुक्त अस्पताल, मानवी चौहान की पीएचसी नौगावां सादात, डाॅ. चिरंतन की पीएचसी महेशरा, डाॅ. शुभांशु चौधरी की पीएचसी खादगुजर, डाॅ. सृष्टि वंसल की पीएचसी चुचैला कला में ड्यूटी लगाई गई थी।

इनके अलावा डाॅ. प्रशांत कुमार शर्मा की पीएचसी नन्हेड़ा अलियारपुर, डाॅ. जयंत आशीर्ष की पीएचसी चौधरपुर, डाॅ. मुकुल गौतम की पीएचसी रजबपुर, डाॅ. रिद्धम सक्सेना की सीएचसी नौगावां सादात, डाॅ. वैभवी राज की सीएचसी नौगावां सादात, डाॅ. अंकेश कुमार की पीएचसी ताहरपुर, डाॅ. अक्ष कुमार की सीएचसी ढबारसी पर तैनाती थी।

वहीं डाॅ. सिद्धार्थ गुप्ता की पीएचसी तिगरी, डाॅ. जतिन सैनी की सीएचसी गजरौला, डाॅ. आयुषी की सीएचसी अमरोहा, डाॅ. मोहम्मद मकी खान की टीबी क्लीनिक, डाॅ. श्रीराम भाजया की सीएचसी रहरा, डाॅ. अमित कुमार सीएचसी रहरा, डाॅ. वंशिका गर्ग की सीएचसी अमरोहा और डाॅ. आरती गुप्ता की सीएचसी ढबारसी में ड्यूटी लगाई थी।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में बाढ़ का तांडव: 70% फसलें तबाह, मुआवजे के लिए शासन से मांगे ₹9.50 करोड़