देहात पुलिस ने पकड़े एक लाख के नकली नोट
अमरोहा : देहात थाना क्षेत्र के कैलसा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट होमगार्ड ने दिलेरी क
अमरोहा : देहात थाना क्षेत्र के कैलसा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट होमगार्ड ने दिलेरी का परिचय देते हुए नकली नोट के कारोबार करने वाले एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा चकमा देकर भाग निकला। मौके पर पहुंची देहात पुलिस ने उसके पास से लगभग एक लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस दूसरे की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा बाइपास पर दो युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कुलदीप को मुखबिर से सूचना मिली कि यह दोनों नकली नोट लेकर जा रहे है। उसने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कैलसा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से पहले ही बाइक सवारों को रोक लिया। होमगार्ड को देख पहले तो वह सकपकाए। कुलदीप ने दिलेरी का परिचय देते हुए उनसे पूछताछ शुरू कि इतने में बाइक सवार एक युवक भाग निकला। होमगार्ड ने दूसरे को दबोच लिया। इतने में अमरोहा देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। बताया जाता है कि उसके पास करीब एक लाख रुपये के नए नकली नोट मिले है। एसओ हरपाल ¨सह ने बताया कि नकली नोट बरामद हुए हैं। एक पकड़ा गया है। दूसरे को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।